फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana's farmers lag behind Bhuna in giving the details of the crop on the portal

पोर्टल पर फसल का ब्योरा देने में टोहाना के किसान भूना से पीछे

Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Tohana's farmers lag behind Bhuna in giving the details of the crop on the portal
पोर्टलि पर आई जानकारी का मिलान करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण में टोहाना सबसे पीछे रहा है। हालांकि टोहाना क्षेत्र के काफी किसानों को यह भी शिकायत रही है कि पोर्टल खुल नहीं रहा। मगर कृषि विभाग का मानना है कि पोर्टल सभी जगह पर समान रूप से काम करता है। ऐसा संभव नहीं है कि किसी विशेष इलाके में पोर्टल काम न करे।
विज्ञापन

बता दें कि पंजीकरण के लिए 20 मार्च अंतिम तिथि थी। उससे एक दिन पहले ही प्रशासन ने आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक करीब 58 हजार किसानों ने अब तक पंजीकरण करवाया है। आंकड़े बताते हैं कि भट्टूकलां ब्लॉक व भूना ब्लॉक से भी कम पंजीकरण टोहाना से हुए हैं। शनिवार को ही टोहाना उपमंडल के गांव समैन के किसानों ने बैठक की थी। किसानों ने आरोप लगाया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में तकनीकी खराबी है। वे कई बार पंजीकरण के लिए जा चुके हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते पोर्टल चल नहीं रहा। रिकॉर्ड अपलोड नहीं हो रहा। हालांकि 20 मार्च की अंतिम तिथि थी। उसी दिन किसानों ने बैठक की। किसानों ने बताया कि वे पंजीकरण कराने से वंचित हैं।
विज्ञापन

ये हैं 19 मार्च तक के आंकड़े
कुल पंजीकरण संख्या : 57988
भट्टू ब्लॉक : 10538
भूना ब्लॉक : 8087
फतेहाबाद : 16131
जाखल : 2783
कुलां : 3336
रतिया :10369
टोहाना : 6744
कोट
पोर्टल के संदर्भ में जो भी शिकायतें आई हैं, उनका तत्काल निवारण किया गया है। यदि किसानों को फिर भी कोई दिक्कत रही है तो अधिकारियों से मिलना चाहिए था। फिर भी हम अपने स्तर पर जांच करवाएंगे कि आखिर किसान पंजीकरण से क्यों वंचित रहे हैं और पोर्टल में क्या खामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश सिहाग, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed