फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana given to the development of one billion gift

टोहाना को दी सौ करोड़ के विकास की सौगात

Mon, 01 Jun 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
रैली के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट था। अनाजमंडी में भारी संख्या में
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। रैली में उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा और वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की लागत से बनी महिला आईटीआई का उद्घाटन किया। इसके अलावा 10 एकड़ में बनने वाले खेल स्टेडियम, ढाई करोड़ की लागत से जाखल में बनने वाले उपतहसील और बीडीपीओ कांपलेक्स, साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से चंडीगढ़ रोड स्थित फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी व भाखड़ा मेन ब्रांच पर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का शिलान्यास भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बलियाला हेड पर मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि इसी के तर्ज पर पूरे प्रदेश में नहरों पर छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। इससे बिजली पैदा की जाएगी। इसके लिए निजी क्षेत्रों का भी सहयोग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों की वजह से आज प्रदेश के युवा परेशान है। पूर्व की सरकार ने भाई भतीजावाद को अपनाकर कर्मचारियाें की भर्ती की, जिस पर उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार कानून का सम्मान करेगी और उनकी सहानुभूति अतिथि व कंप्यूटर अध्यापकों के साथ है।
 
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसमें प्रतिवर्ष 2000 डॉक्टर तैयार किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न विभागों में 50 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें बहुत जल्द भरा जाएगा।

पुलिस में 5000 सिपाहियों की भी भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त 500 महिला पुलिसकर्मी और 1000 पूर्व सैनिकों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक महिला थाना इसी वर्ष रक्षाबंधन पर शुरू किया जा जाएगा।

इन थानों में केवल महिला पुलिसकर्मी हाेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने ग्राम स्तर पर ग्राम सचिवालय खोलने का निर्णय लिया है, जिसमें 163 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ किसानों को दूसरे विकल्प भी दिए जाएंगे। इसके लिए भी सरकार योजना बनाने जा रही है। किसान को प्रति एकड़ में एक लाख रुपये का मुनाफा हो और उसे बीज, दवाइयां, ऑरगेनिक खाद मिले, इसके लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। एक व्यायामशाला के लिए तीन एकड़ जगह की आवश्यकता पड़ेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 व्यायामशालाएं खोली जानी अनिवार्य हैं। टोहाना विधायक सुभाष बराला द्वारा जमालपुर में व्यायामशाला खोलने की मांग पर सीएम के कहा कि इसके लिए तीन एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इस पर आने वाले तीस लाख की लागत सरकार देगी।

विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का 1092 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि फरवरी 2014 में उनके कार्यकाल के दौरान जब ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हुई थीं, तब का बकाया मुआवजा भाजपा सरकार ने 243 करोड़ दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही है। 

जनकल्याण रैली में उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2014 को सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री ने पहले 34 दिन में हर जिले का दौरा कर जनता की तकलीफों को जाना। केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकारें जनता की सच्ची सेवक हैं।

 केंद्र सरकार ने गांवों और शहरों में बिजली की पुरानी तार बदलकर नई बिछाने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रदेश के सभी गांवों और शहरों में प्राथमिकता के आधार पर बिजली की तार बदली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तार बदलने के काम तीन साल में पूरा किया जाना है।

जिन गांवों में बिजली बिल समय से भरे जा रहे हैं, जहां कोई कुंडी कनेक्शन और अन्य गड़बड़ी नहीं है। उन गांवों में प्राथमिकता के हिसाब से तार बदली जा रही है। इन गांवों में सिंचाई के लिए 10 घंटे और घरेलू जरूरतों के लिए 14 घंटे सप्लाई दी जाएगी। जो गांव बिजली के बिल समय से भर देंगे और कोई बकाया नहीं होगा उन गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद को दी विकास की सौगात
टोहाना और जाखल में नई अनाज मंडियों का निर्माण
समैण में अतिरिक्त जलघर का निर्माण


10-10 गांवों में व्यायामशालाएं और ग्राम सचिवालय बनाने की घोषाणा
टोहाना के पांच बड़े गांवों में सुलभ शौचालय खोलने की घोषणा
जाखल में बस स्टैंड को ऊंचा उठाया जाएगा
कुलां में सब तहसील भवन का निर्माण होगा


जाखल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना
धारसूल में विश्राम गृह का निर्माण सहित 18 करोड 50 लाख की अन्य परियोजनाओं की घोषणा
टोहाना में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 10 नई सड़कों की मंजूरी


टोहाना में सिंचाई सुविधाओं के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि
टोहाना हलके के गांवों में गलियोेें के निर्माण के लिए 11 करोड़ और टोहाना शहर की गलियों के निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि

फतेहबाद में चिल्ली झील और पार्क के लिए पांच करोड़ रुपये
रतिया में एसडीएम कार्यालय भवन निर्माण के लिए आठ करोड़ की राशि
 
मुख्यमंत्री ने टोहाना स्थित बलियावाला हैड पर पानी से बिजली पैदा करने वाले प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से बिजली पैदा की जाए ताकि प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सके।

सभी को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध हो सके। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी उनके साथ थे।


मुख्यमंत्री ने बलियावाला हैड पर पहुंचकर आईसीएल कंपनी द्वारा पनडुब्बीनुमा हाइड्रो प्रोजेक्ट के माध्यम से बिजली पैदा करने के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिन बिजली पैदा की जा सकती है।


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस स्थान पर इस तकनीक के माध्यम से 3 मेगावाट तक बिजली पैदा की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाकर प्रदेश का बिजली संकट खत्म करने की जरूरत है, क्योंकि प्रदेश की अधिकतर नहरों में पूरे साल पानी का आदर्श बहाव रहता है।
 
टोहाना। सीएम मनोहर लाल प्रदेश में गठबंधन को भूला नहीं पाए। राजनीतिक बातों के बीच वह यह कहना नहीं भूले की वह पहले हमेशा गठबंधन से जीते और उनके मन में कसक रह जाती थी। अब सात महीनों में उनकी (भाजपा) की संतुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा बने 48 साल हो गए हैं। भाजपा सता की भागीदार रही लेकिन हर बार मन में कसक रह जाती थी, उमंग ढीली हो जाती थी। अब सात महीने के कार्यकाल में योजनाएं पूरी हुई जनता की रोजाना की तकलीफें खत्म करना प्राथमिकता रही तो उनको संतुष्टि मिली। पहले सरकारें सुख भोगा करती थीं। अब सेवा करने के लिए हमने सेवा व्रत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed