फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   tohana, fatehabad, election, bjp candidate, win , haravyana

टोहाना नगर परिषद : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते

Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 टोहाना नगर परिषद को शुक्रवार को आखिरकार नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मिल गए। नवनिर्वाचित नप सदस्यों की पहली बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए करवाए गए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड एक के पार्षद कुलदीप को जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, वहीं वार्ड नौ की पार्षद मंजू मेहता ने वार्ड तीन के राजपाल को हराते हुए उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नप की पहली बैठक में सभी 23 नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
            
  इससे पूर्व नगर परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम सतीश कुमार ने पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रधान पद के लिए वार्ड एक से पार्षद कुलदीप और वार्ड दो की पार्षद गीता देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया। नाम वापसी की अवधि के दौरान गीता देवी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिस कारण एसडीएम सतीश कुमार ने वार्ड एक के पार्षद कुलदीप को नप अध्यक्ष घोषित कर दिया।
विज्ञापन

               
   दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नौ की पार्षद मंजू मेहता और वार्ड तीन के पार्षद राजपाल ने अपना नामांकन दर्ज कराया। नाम वापसी की अवधि के बाद जब किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, तो सभी 23 नगर पार्षदों, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और विधायक सुभाष बराला ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। इसके पश्चात मतगणना की गई जिसमें एक वोट रद्द पाया गया। शेष 24 वोटों में से मंजू मेहता को 18 जबकि राजपाल को छह वोट मिले। एसडीएम सतीश कुमार ने मंजू मेहता को नगर परिषद की उपाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



    इस अवसर पर तहसीलदार नवदीप नैन, डीएसपी रविंद्र सिंह तोमर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, एआईपीआरओ सत्यपाल सिंह, जेई हवा सिंह, हरीश कुमार और बलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed