फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana farmer protest

51 घंटे बाद धरना खत्म, तीसरे किसान की जमानत पर पेंच फंसा, दोबारा धरने की चेतावनी

Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tohana farmer protest
सदर थाना परिसर में चल रहा किसानों का धरना 51 घंटे बाद सोमवार शाम को समाप्त हो गया। शाम 6 बजे किसान नेताओं ने धरना समाप्त करने का एलान कर दिया। मगर करीब 7 बजे फिर कुछ किसान नेता इस बात पर अड़ गए कि पहले किसान नेता मक्खन सिंह को जमानत मिलनी चाहिए। इस बात पर देर शाम तक दोनों पक्षों में पेंच फंसा रहा। इसके बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी आ गए। शाम करीब साढ़े 7 बजे उनकी प्रशासन से दोबारा बातचीत शुरू हुई। एक घंटे चली बैठक में प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मंगलवार तक जमानत नहीं मिली तो वे दोबारा धरना बुलाएंगे।
विज्ञापन

जेल में बंद दो किसान नेता रवि आजाद व विकास सिंसर को रविवार रात करीब एक बजे जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि रविवार को उन्होंने मुचलका नहीं भरा था। विकास सिंसर व रवि आजाद के मुताबिक प्रशासन ने ही मुचलका भरकर रिहा करवाया है। इससे किसान कुछ शांत हो गए। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भर में थानों के घेराव का निर्णय वापस ले लिया मगर तीसरे किसान नेता मक्खन सिंह की रिहाई को लेकर पेंच फंसा रहा। इसके चलते टोहाना सदर थाना में धरना जारी रखा। फतेहाबाद, हिसार, सिरसा व जींद समेत चार जिलों के 3500 से ज्यादा किसान धरने में पहुंचे। मक्खन सिंह के मामले में प्रशासन व किसान नेताओं के बीच सोमवार फिर तीन घंटे बातचीत चली। बैठक में डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड, पुलिस कप्तान राजेश कुमार, एसडीएम गौरव अंतिल, डीएसपी बिरम सिंह व किसानों की ओर से योगेंद्र यादव, गुरनाम सिंह चढूनी, जोगिंद्र नैन, युद्धवीर शहरावत व जसविंद्र उग्राहा बैठक में शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह करीब 9 बजे विधायक के निजी सचिव राधेश्याम ने समझौते के तौर पर शपथ पत्र दिया था। इसके आधार पर प्रशासन ने दावा किया कि मक्खन सिंह हत्या प्रयास मामले में जमानत मिल जाएगी। इस केस में धारा 307 हटा दी जाएगी। यह कानूनी प्रक्रिया बाद में पूरी हो जाएगी। इस पर किसान नेता सहमत हो गए। इसके बाद किसान नेता धरना स्थल पर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने धरना समाप्त करने का एलान किया।
विज्ञापन

धरना समाप्त कर दिया है: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी हो गई हैं इसलिए धरना समाप्त कर दिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मक्खन सिंह को जमानत मिल जाएगी। मुकदमे रद्द करने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार से दिल्ली में जाएंगे ताकि वहां आंदोलन को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत याचिका दायर, पुलिस से मांगा जवाब : किसान नेता मक्खन सिंह के वकील सत्यवान डूल्ट ने बताया कि उन्होंने मक्खन सिंह की जमानत के लिए याचिका दायर कर दी है। कोर्ट ने पुलिस को नोटिस कर दिया है। मंगलवार को पुलिस अपना जवाब प्रस्तुत करेगी। इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी कि जमानत देनी है या नहीं।

जमानत नहीं हुई, इसलिए दोबारा फंसा पेंच : दरअसल, प्रशासन का दावा था कि आज ही किसान नेता मक्खन सिंह को जमानत मिल जाएगी। मगर कोर्ट ने प्रक्रिया मुताबिक पुलिस से जमानत को लेकर जवाब मांगा है। मंगलवार को पुलिस जवाब दाखिल करेगी। किसानों को शंका है कि कहीं पुलिस अपनी बात से पलट न जाए। यदि मक्खन सिंह के खिलाफ लगी धारा 307 नहीं हटी तो धरना व्यर्थ जाएगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई है। हालांकि थाने से धरना उठा लिया गया है। प्रशासन ने फिलहाल एक रात का समय मांगा है इसलिए किसानों ने बात मंगलवार पर छोड़ दी है। चेतावनी दी है कि जमानत नहीं हुई तो दोबारा धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed