फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today there will be no water supply in 25 thousand houses, workers will be on strike

25 हजार घरों में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई, हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today there will be no water supply in 25 thousand houses, workers will be on strike
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने बुधवार को पानी की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था बंद रखने की घोषणा की है। शहर के 25 हजार घरों में आज पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी वैकल्पिक व्यवस्था होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पानी सप्लाई करने के लिए कर्मचारी नहीं है। हड़ताल रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं के बीच शहर थाना में बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों का पकड़ने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। लेकिन कर्मचारी नेताओं ने समय देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरटीआई लगाने पर हुआ था विनोद पर हमला
जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर तैनात विनोद ने आटीआई लगाई थी। आरटीआई में जनस्वास्थ्य विभाग के कई गड़बड़ झाला उजागर किया। इसके चलते विनोद का पहले मेवात तबादला कर दिया गया था। कर्मचारी नेताओं के दबाव के चलते इसे रद्द कर दिया गया। अब 20 अगस्त की सुबह विनोद पर रतिया रोड पर हमला हुआ था। हमले में बेलदार विनोद बुरी तरह से घायल हो गया था। इस मामले में शहर थाना में विनोद की शिकायत पर पुलिस ने एसडीओ आशीष गर्ग, जेई रमेश कुमार, जेई अश्वनी कुमार, गिरीश कुमार जेई, रायसिंह ठेकेदार व चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर हमला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बेलदार विनोद पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पानी की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था को बंद रखेंगे। हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
- मुंशीराम कंबोज, पूर्व जिला प्रधान, हरियाणा कर्मचारी महासंघ।
कोट
जनस्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारी तो ये ही है जिन्होंने पानी की सप्लाई देनी होती है और सीवरेज व्यवस्था को देखना होता है। हमारी फिर भी कोशिश रहेगी, लोगों को कम से कम परेशानी हो।

- अंचल जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
कोट
मामले में अभी जांच चल रही है। कॉल डिटेल की जांच की गई। सायबर सेल से घटनास्थल के डंप लिए गए हैं। फिलहाल अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- तरसेम, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed