फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To stop councilors' opposition, tenders for filling potholes in the city were floated before the House meeting.

Fatehabad News: पार्षदों के विरोध को रोकने के लिए हाउस की बैठक से पहले लगाए शहर में गड्ढे भरने के टेंडर

Thu, 14 Nov 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
To stop councilors' opposition, tenders for filling potholes in the city were floated before the House meeting.
फतेहाबाद। नगर परिषद में करीब 10 माह बाद वीरवार दोपहर को तीन बजे हाउस की बैठक होने जा रही है। शहर में विकास कार्य न होने के चलते बैठक में हंगामे के आसार हैं। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों ने पार्षदों के गुस्से को शांत करने के लिए वार्डों में मरम्मत कार्यों और मॉडल टाउन में गड्ढों को कैलमेक बैग से भरने के लिए टेंडर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में गड्ढों और वार्डों में गलियों की मरम्मत को लेकर कई बार विरोध हो चुका है। इसके चलते कैलमेक बैग से गड्ढों को भरने के लिए एक टेंडर 6.76 लाख और दूसरा 9.43 लाख का लगाया गया है। इसके अलावा 8.46 लाख रुपये से अलग-अलग वार्डों में मरम्मत कार्य करवाने के टेंडर लगाया गया है। पार्षदों ने जुलाई माह में गड्ढों को भरने के लिए प्रधान और अधिकारियों से मांग की थी। लेकिन आचार संहिता लगने के चलते ये ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि अधिकारियों ने गड्ढों को भरने के लिए एस्टीमेट कम रखा है।
विज्ञापन

- शहर में भरे जा चुके है कैलमेक बैग से गड्ढे
शहर में तारकोल से बनी सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए कैलमैक बैग का इस्तेमाल किया जाएगा। ये एक तरह का बजरी और तारकोल से बना मिश्रण होता। निरीक्षण में जहां-जहां गड्ढे मिलेंगे उन्हें इस मिश्रण से भर दिया जाएगा। शहर में पहले भी कैलमेक बैग से गड्ढे भरे जा चुके हैं। मॉडल टाउन में नागरिक अस्पताल के सामने टैक्सी स्टैंड रोड और डाकघर रोड पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूनियन और सफाई ब्रांच कार्यालय के लिए फिर प्रक्रिया हुई शुरू
नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी यूनियन और सफाई ब्रांच कार्यालय बनाने के लिए एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर परिषद ने तीसरी बार फिर से इसको लेकर टेंडर लगा दिया है। पहले दो बार टेंडर लगे थे लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाए। करीब 41.48 लाख रुपये से यूनियन कार्यालय बनाया जाएगा। करीब एक साल से इसके निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी कई बार मांग पत्र अधिकारियों को दे चुके हैं।

- बैठक में हो सकता है हंगामा, 35 करोड़ के प्रस्तावों पर होंगे सवाल-जवाब
नगर परिषद कार्यालय में करीब 10 माह बाद हाउस की बैठक होने जा रही है। बैठक में हंगामे के आसार हैं। प्रधान और उपप्रधान पक्ष के पार्षद शहर में रुके विकास कार्यों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 35 करोड़ के 100 कामों के प्रस्ताव बनाए गए थे। इसमें साइकिल ट्रैक, चिल्ली झील सुंदरीकरण, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, डस्टबिन खरीद, चौक सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट आदि के प्रोजेक्ट शामिल थे। लेकिन उपप्रधान ने 9 कामों पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। इससे प्रधान भी खफा हो गए थे।
- नगर परिषद में हाउस की बैठक वीरवार को होगी। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed