{"_id":"a485d04bd297f0d97b39a45af31d5c3f","slug":"to-avoid-chalan-take-risk-and-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान से बचने के चक्कर में तोड़ी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान से बचने के चक्कर में तोड़ी टांग
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार रतिया चुंगी निवासी सुनील और
उसके दोस्त विजय, संजय व विजय निवासी बीघड़ चुंगी सुबह सिरसा रोड पर स्थित
एक फैक्ट्री में पैसे लेने के लिए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बाईपास पर पुलिस ने नाका लगा रखा था और पुलिस वहां वाहनाें की चेकिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रही थी।
यह देख बाइक चालक ने चालान से बचने को अचानक बाइक को वापस मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों युवक घायल हो गये। हादसे में दो युवकों की टांग टूट गई जबकि दो अन्य को गंभीर चोटेें आई है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में बाइक चालक की मौत
गांव बुआन के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नसीब उर्फ छोटूराम पुत्र अमरप्रीत निवासी गांव बुआन सोमवार रात को बाइक से गांव बोस्ती जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक की भिड़ंत सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से हो गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।