फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ticket passengers from the old bus stand were brought to the new one

Fatehabad News: टिकट पुराने बस स्टैंड की यात्रियों को नए पर उतारा

Thu, 05 Mar 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ticket passengers from the old bus stand were brought to the new one
जिला मुख्यालय के हिसार रोड पर ​स्थित नया बस स्टैंड। संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज बस परिचालकों की मनमानी का मामला सामने आया है। महाप्रबंधक के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ बसें यात्रियों को शहर के अंदर पुराने बस स्टैंड तक नहीं ले जा रहीं और बाईपास स्थित नए बस स्टैंड पर ही उतार रही हैं। इस स्थिति से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर के भीमां बस्ती क्षेत्र की रहने वाली महिला सुशीला ने रोडवेज अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह अग्रोहा मेडिकल से सिरसा डिपो की बस में सवार हुईं और फतेहाबाद आ रही थीं। रास्ते में परिचालक टिकट काटने आया तो उन्होंने पुराने बस स्टैंड की टिकट मांगी।
विज्ञापन


परिचालक ने उसी स्थान की टिकट जारी की। फतेहाबाद पहुंचने पर बस सीधे बाईपास स्थित नए बस स्टैंड पर रुक गई। परिचालक ने यात्रियों से कहा कि बस शहर के अंदर नहीं जाएगी और बाईपास से आगे बढ़ेगी। महिला ने टिकट दिखाकर पुराने बस स्टैंड तक जाने की बात कही, तब परिचालक ने बस लेट होने की बात कहकर वहीं उतरने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशीला के पास उस समय मोबाइल फोन भी नहीं था। नए बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें काफी देर तक ऑटो का इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय सवारी न मिलने पर ऑटो वाला भी जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बस स्टैंड पर मौजूद एक कर्मचारी की मदद से फोन कर अपने बेटे को बुलाना पड़ा।

महिला ने कहा कि जब टिकट पुराने बस स्टैंड की दी गई थी तो बस को वहां तक जाना चाहिए था। इस तरह यात्रियों को बीच रास्ते उतारना गलत है। उन्होंने रोडवेज प्रशासन से इस मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।


----

नियमों की उड़ रही सरेआम धज्जियां



फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सख्त आदेश जारी किए हुए हैं। नियमों के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक सभी बसों का शहर के अंदर स्थित पुराने बस स्टैंड पर जाना अनिवार्य है। यह आदेश इसलिए दिया गया है ताकि देर रात सफर करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को शहर के बाहर बाइपास पर न उतरना पड़े, जहां से शहर तक पहुंचना असुरक्षित और महंगा साबित होता है। वहीं रोडवेज फतेहाबाद के पास पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके है।

----

कार्यालय में शिकायत आई थी, जिस परिचालक की ओर से यह गलती या लापरवाही बरती गई है वह सिरसा डिपो की बस है, शिकायत को सिरसा भेजा दिया गया है।

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed