{"_id":"66ae7a108a1b07ce6b0088f4","slug":"three-youths-arrested-in-aerial-firing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-120397-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हवाई फायरिंग में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हवाई फायरिंग में तीन युवक गिरफ्तार
Sun, 04 Aug 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। गांव नांगली में एक घर के बाहर हवाई फायर करने के मामले में सदर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान पंजाब के खनौरी के गांव महासिंहवाला निवासी हरदेव सिंह, पंजाब के लहरा निवासी नाहर सिंह व पंजाब के दिड़बा निवासी प्रीतपाल के रूप में हुई है।
थाना सदर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 15 मई 2023 को गांव नांगली निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सुरेंद्र के अनुसार, देर रात को मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात युवक उसके घर के बाहर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए थे। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।