फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three-year-old boy dies after falling into Ding Miner

डिंग माइनर में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy dies after falling into Ding Miner
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा के समीप ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर के तीन वर्षीय बच्चे की माइनर में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव शहीदावाली निवासी मुकेश कुमार का परिवार गांव ढिंगसरा के समीप ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता हैं। मुकेश कुमार का करीब तीन वर्षीय बच्चा पारस वहीं पास में ही बच्चों के साथ डिंग माइनर पर खेल रहा था। बताया जाता है कि खेलते हुए बच्चा अचानक डिंग माइनर की होदी में गिर गया। माइनर में अंडर ग्राउंड पाइप लगे हुए हैं। बच्चा पारस होदी में गिरने के बाद बहता हुआ आगे चला गया। परिजनों ने पड़ताल की तो बच्चा कुछ दूरी पर मृत अवस्था में मिला। भट्टू थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed