फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three stolen bikes and recovered, one accused also arrested

चोरी के तीन बाइक और बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three stolen bikes and recovered, one accused also arrested
फतेहाबाद। सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने वाहन चोरों पर कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन भी धरपकड़ जारी रखी। टीम ने चोरी के तीन बाइक और बरामद किए हैं जबकि एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए स्टाफ टीम के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि मताना मोड़ फतेहाबाद से एक युवक को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की मानावाली निवासी सुरेंद्र उर्फ कालू के रूप में हुई है। शहर फतेहाबाद पुलिस ने 2 जनवरी को इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा की शिकायत पर नागरिक अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में केस दर्ज किया था। वहीं, बाइक मॉडल टाउन मॉल के पास से और बस अड्डा से भी बाइक चोरी हुए थे। उक्त तीनों बाइक आरोपी सुरेंद्र उर्फ कालू ने चोरी किए थे। आरोपी के कब्जे से तीनों बाइक बरामद कर लिए गए हैं। गौरतलब है कि गत दिवस भी सीआईए फतेहाबाद पुलिसटीम ने तीन युवकों को चोरीशुदा छह बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed