फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three officers from two districts raided medical stores

Fatehabad News: दो जिलों के 3 अफसरों ने मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे

Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three officers from two districts raided medical stores
फतेहाबाद में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। मेडिकल नशे की बिक्री की मिल रही शिकायतों के चलते शुक्रवार को जिले में एफडीए की तरफ से टोहाना और रतिया में मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सिरसा जोन के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रमन कुमार ने किया। उनके पर्यवेक्षण में गठित टीम में हिसार और सिरसा जिलों के तीन ड्रग कंट्रोल अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 15 मेडिकल स्टोरों और संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने किरयाणा स्टोर पर भी चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड, लाइसेंस की वैधता तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशे की औषधियां (मेडिकल इंटॉक्सिकेंट) नहीं पाई गईं।
विज्ञापन


वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं भी सामने आईं। इनमें मुख्य रूप से रिकॉर्ड का अधूरा होना, दवाओं की एंट्री में कमी, तथा कुछ स्थानों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट (आरपी) की अनुपस्थिति पाई गई। उन्होंने बताया कि संबंधित संचालकों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन करें और दवाओं की बिक्री व रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखें ताकि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने सख्त हिदायतें देते हुआ कहा कि नशे के खिलाफ रोकथाम में सभी का सहयोग जरूरी है।

--------

रिपोर्ट की जा रही है तैयार

वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि इन अनियमितताओं के संबंध में संबंधित ड्रग कंट्रोल अधिकारियों द्वारा विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद लाइसेंसिंग प्राधिकरण, सिरसा जोन द्वारा औषधि अधिनियम एवं नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

------
12 मेडिकल स्टोर पर जांच की, 8 में मिली खामियां

रतिया। ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में नशे की दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए 12 मेडिकल स्टोरों और दो किराना की दुकान पर जांच की। इसमें 8 मेडिकल स्टोर पर सेल परचेज का रिकॉर्ड और फार्मासिस्ट उपलब्ध न होने के चलते उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जांच टीम का नेतृत्व सिरसा जोन के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रमन कुमार ने किया। टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लालवास, कालोठा, मढ़, अजीतनगर, खूनन में मेडिकल स्टोर की जांच की। इस अभियान के दौरान सिरसा के ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील कुमार, केशव विशिष्ट सिरसा ड्रग कंट्रोल अधिकारी के साथ रामेश्वर दास, एसए देव राज कंबोज और सूरजभान नैन की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed