फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new cases of dengue found, including a 10 year old child, larvae found in 27 houses

Fatehabad News: 10 साल के बच्चे समेत डेंगू के तीन नए केस मिले, 27 घरों में मिला लारवा

Mon, 11 Sep 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three new cases of dengue found, including a 10 year old child, larvae found in 27 houses
फतेहाबाद में डोर टू डोर सर्वे के दौरान पानी के बर्तन को खाली करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में बढऩे लगा है। सोमवार को 10 वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 20 हो गई है। डेंगू पॉजिटिव मिला बच्चा अस्पताल में दाखिल है। डोर टू डोर सर्वे के दौरान 27 घरों में लारवा भी मिला है। जिन्हें विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के ढाबी कलां निवासी 24 वर्षीय युवक, भट्टूकलां निवासी 36 वर्षीय युवती और गांव अकांवाली निवासी 10 वर्षीय बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग इन घरों और आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवाएगा और परिवार के भी डेंगू जांच को लेकर सैंपल लेगा।
विज्ञापन


20 आशंकितों के लिए गए सैंपल
जिले में स्वाथ्य विभाग ने लैब में 20 डेंगू आशंकितों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बाद भी जिले में एलाइजा सैंपलों की जांच नहीं बढ़ रही है। अभी तक विभाग 511 एलाइजा सैंपलों की जांच कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2663 जगहों पर मिल चुका है लारवा
स्वास्थ्य विभाग के डोर टू डोर सर्वे में 2663 जगहों पर लारवा मिल चुका है। विभाग ने 2256 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए हैं। अब तक विभाग 138900 जगहों का सर्वे कर चुका है।


जिले में ये डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 20

डेंगू के लक्षण :
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना

डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीमें लगातार सर्वे कर रही है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed