फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new Buniyaad centers started in the district, newly selected students got tablets

Fatehabad News: जिले में शुरू हुए तीन नए बुनियाद केंद्र, नए चयनित विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three new Buniyaad centers started in the district, newly selected students got tablets
फतेहाबाद के बुनियाद केंद्र पर पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए बुनियाद केंद्रों की जिले में संख्या बढ़ गई है। तीन नए बुनियाद केंद्र शुरू हो गए हैं। बुनियाद केंद्र भट्टूकलां, भूना, रतिया में भी शुरू हो गया है। पहले सिर्फ खंड फतेहाबाद और टोहाना में ही बुनियाद केंद्र चल रहे थे। पांच सेंटरों पर चयनित हुए। नौंवी कक्षा के 116 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने टैबलेट मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन

बुनियाद योजना के तहत चयनित विद्यार्थी टैबलेट के माध्यम से भी कोचिंग ले सकेंगे। योजना के तहत बुनियाद केंद्र मॉडल संस्कृति स्कूलों में खोले गए हैं। यहां पर सप्ताह में तीन दिन छात्रों को बुनियाद केंद्र में कोचिंग दी जाती है और तीन दिन विद्यार्थी कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई करते हैं। टैबलेट के जरिए विद्यार्थी स्कूल के बाद भी तैयारी कर पाएंगे।
विज्ञापन

---------
इन विद्यार्थियो को दिए गए है टैबलेट
बुनियाद सेंटर विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 16
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 31
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 35
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 8
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 26
----------
प्रतियोगी परीक्षाओं की होती है बुनियाद केंद्रों पर तैयारी
शिक्षा विभाग ने पिछले साल ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बुनियाद योजना की शुरुआत की थी। पहले चरण में जिले में फतेहाबाद और टोहाना खंड में शुरुआत की गई। योजना के तहत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का बुनियाद योजना में चयन किया जाता है। इस योजना के तहत शिक्षा विभाग मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। विकल्प फाउंडेशन के जरिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन तैयारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नए बुनियाद केंद्र भी शुरू हो गए है। इस सत्र में जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है उन्हें टैबलेट दे दिए गए हैं। टैबलेट के जरिए भी विद्यार्थी तैयार कर पाएंगे।
- मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, बुनियाद योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed