फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three km long road built in the night without tarcoal

बिना तारकोल के रात में बना दी तीन किमी लंबी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three km long road built in the night without tarcoal
गांव ढाणी छतरियां से मुस्सेअहली तक बनी खड़क को हाथ से उखाड़कर दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा ढाणी छतरियां से मुस्सेअहली तक बनाई जा रही सड़क में धांधली सामने आई है। ठेकेदार ने रात को ही घटिया क्वालिटी के मैटीरियल का इस्तेमाल करते हुए सड़क का निर्माण कर दिया। सड़क निर्माण के लिए पत्थर तक नहीं बिछाए गए और बिना तारकोल के बजरी बिछा दी गई। ग्रामीण सुबह उठे तो सड़क बनी मिली और जब जांचा तो बजरी बिखरी हुई थी और मिट्टी के ऊपर ही बजरी बिछा रखी थी। ग्रामीणों ने सड़क बनाने में गड़बड़ झाला के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके मेहता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को हाथ सड़क उखाड़कर दिखाई। एसडीओ ने भी माना कि सड़क का निर्माण सही नहीं हुआ है। एसडीओ ने मौके पर ठेकेदार को बुलाया लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंचा। इसके बाद एसडीओ ने ठेकेदार को आदेश जारी किए कि वह सड़क का निर्माण दोबारा करें। सड़क का निर्माण सही होने पर ही भुगतान होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सुबह उठे तो बनी मिली सड़क, किया प्रदर्शन
ढाणी ईसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मोहित कुमार, भजन लाल आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब एक करोड़ रुपये से ढाणी छतरियां से मुस्सेअहली तक करीब तीन किलोमीटर तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार ने रात को लेबर लगाकर सड़क का निर्माण कर दिया, जब ग्रामीण सुबह उठे तो सड़क बनी मिली। सड़क निर्माण के लिए करीब 20 एमएम तक मैटीरियल का प्रयोग होना चाहिए था लेकिन 10 एमएम भी नहीं हुआ। यहां तक कि बिना पत्थर बिछाए बजरी बिछा दी गई और न ही तारकोल का प्रयोग हुआ। यहां तक की सफाई भी नहीं की गई है। सुबह जब ग्रामीण खेतों में जाने लगे तो देखा कि सड़क निर्माण हो रखा था और बजारी बिखरी हुई मिली। यहां तक मिट्टी के ऊपर ही बजरी बिछा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 के बाद बनाई जा रही है सड़क
ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2014 में सड़क का निर्माण हुआ था। अब करीब आठ साल बाद सड़क दोबारा बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने कमीशन के चक्कर में सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी के मैटीरियल का प्रयोग किया। सड़क का निर्माण अधिकारियों की निगरानी में होना चाहिए था लेकिन रात को ही कर दिया गया।

कोट
ढाणी छतरियां से मुस्सेअहली तक सड़क बन रही है। सड़क खराब नहीं बना है, लेबर का काम करने का तरीका गलत था। ठेकेदार को आदेश दे दिए गए हैं कि रोड को दोबारा बनाए। रात को रोड नहीं बना है सिर्फ काम करते समय देरी हो गई थी। फिलहाल आदेश दे दिए गए हैं कि रोड को ठीक किया जाए। रोड का काम सही नहीं होगा तो ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।
-आरके मेहता, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed