फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three including girl found dengue positive, larvae found at 8 places

Fatehabad News: युवती समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले, 8 जगहों पर मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three including girl found dengue positive, larvae found at 8 places
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू का कहर जिले में जारी है। सोमवार को फतेहाबाद शहर में ही युवती समेत तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 64 हो गई है। सोमवार को ओपीडी में जांच के दौरान 29 डेंगू आशंकित केस मिले थे। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। जिले में सर्वे के दौरान 8 जगहों पर मिला लारवा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी 21 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 28 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के रतिया चुंगी निवासी 27 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को यहां पर सर्वे और फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। फतेहाबाद शहर में डेंगू के अब तक 16 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक डेंगू के 64 मरीज मिल चेके हैं।
विज्ञापन

जिले में ये है डेंगू की स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 16
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 7
भूथनकलां 8

डेंगू से बचाव के लिए ये करें
सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु और पक्षियों के पानी के बर्तन एक बार अवश्य खाली करें। कूलर उपयोग में न आए तो रगड़ कर सूखा कर रख दें। छतों पर रखी पानी की टंकियों ढक्कन लगाकर बंद कर दें, शरीर को ढंककर रखे और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें,बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। अगर डेंगू और मलेरिया के लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed