फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three helpless animals hit an elderly couple who came to buy vegetables

Fatehabad News: तीन बेसहारा पशुओं ने सब्जी खरीदने आए बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर

Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three helpless animals hit an elderly couple who came to buy vegetables
सहारा पशुओं की समस्या बारे बताते घायल दंपती।
टोहाना। शहर में शुक्रवार रात रेलवे रोड स्थित नहर पुल पर सब्जी खरीदने के लिए आए दंपती को तीन बेसहारा पशुओं ने टक्कर मार दी जिससे उनको चोटें आईं हैं। घायल भूरा राम ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है शुक्रवार को पत्नी के साथ सब्जियां खरीदने आया था।
विज्ञापन

इस दौरान तीन बेसहारा पशुओं ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनके पांव और पत्नी के सिर में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन बेसहारा पशुओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है और आमजन भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


दस दिन पहले गाड़ी पर चढ़ गए थे सांड
दस दिन पहले सपड़ा मोहल्ला में दो सांड लड़ते हुए गाड़ी पर चढ़ गए थे, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक महीना पहले श्रवण गर्ग ने गोसेवा आयोग से टोहाना को कैटल फ्री करने की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय रेहड़ी मार्केट में होती है भीड़
नगर परिषद द्वारा डाकघर के साथ रेहड़ी मार्केट बनाई हुई है। यहां रोजाना शाम के समय सैकड़ों लोग सब्जी और फल खरीदने आते हैं। रेहड़ी संचालक बची हुई सब्जी व उनके पत्तों को नहर किनारे गिरा देते हैं जिससे यहां पर बेसहारा पशुओं के झुंड मड़राते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed