{"_id":"67b4cadfae8aba83250590ba","slug":"three-girls-of-jandli-khurd-selected-as-the-best-village-in-gender-ratio-for-the-year-2023-honored-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129549-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वर्ष 2023 के लिंगानुपात में सर्वश्रेष्ठ गांव चुने गए जांडली खुर्द की 3 लड़कियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वर्ष 2023 के लिंगानुपात में सर्वश्रेष्ठ गांव चुने गए जांडली खुर्द की 3 लड़कियां सम्मानित
Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव जांडली खुर्द की लड़कियों को राशि देकर सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अ
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2023 के लिंगानुपात में जिले के गांव जांडली खुर्द का सबसे ज्यादा लिंगानुपात रहने पर वर्ष 2024 में बेस्ट विलेज अवॉर्ड के लिए चयन किया था। कक्षा दसवीं में मेरिट आधार पर सबसे ज्यादा अंक लेने वाली तीन छात्राओं को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेढ़ लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद ने बताया कि वर्ष 2023 में जांडली खुर्द का लिंगानुपात 1484 रहा है। गांव की जनसंख्या 5,530 है। स्वास्थ्य विभाग ने मेरिट आधार पर कक्षा दसवीं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली तीन लड़कियों के नाम मांगे थे। विभाग की तरफ से मेरिट आधार पर पहली रैंक पर रहने वाली दिव्या पुत्री बलवान सिंह को 75 हजार रुपये, दूसरी रैंक पर रहने वाली अंजना पुत्री सुभाष चंद्र को 45 हजार रुपये और तीसरी रैंक पर रहनी वाली छात्रा सोनिया पूनिया पुत्री पवन कुमार को 30 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर पीएचसी झलनियां के डॉ. विवेक, सरपंच बलवंत पूनिया, डीईओ पीएनडीटी दीपक कुमार, कंप्यूटर सहायक रामनिवास एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
ये है बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवॉर्ड स्कीम शुरू की हुई है। इस योजना में उस गांव का चयन किया जाता है जिसका लिंगानुपात का सबसे ज्यादा होता है। ये योजना उन गांवों पर लागू होती है जिनकी जनसंख्या पांच हजार से ज्यादा होती है। चयनित गांव की तीन लड़कियां जिनका दसवीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक होते है उसे मेरिट आधार पर प्रथम को 75 हजार रुपये, द्वितीय को 45 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्रा को 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
-
विभाग की तरफ से बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत वर्ष 2023 के लिंगानुपात में बेस्ट विलेज चुने गए जांडली खुर्द की तीन लड़कियों को मेरिट आधार पर सम्मानित किया गया है।
- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।