{"_id":"612406a48ebc3e79bf57c09c","slug":"three-days-left-for-online-registration-three-times-the-number-of-seats-in-ba-fatehabad-news-hsr6097014135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन शेष, बीए में सीटों से तीन गुना आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन शेष, बीए में सीटों से तीन गुना आवेदन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालय में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं। 26 अगस्त तक ही विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कॉलेजों में सीटों के बराबर अब तक आवेदन हो गए है। हालात ये हैं कि बीए संकाय में दाखिले को लेकर सीटों से तीन गुना ज्यादा आवेदन सरकारी महाविद्यालयों में पहुंच गए हैं। भूना के सरकारी कॉलेज में बीए संकाय में 240 सीटें है, जबकि 838 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
जिले के 10 कॉलेजों में दाखिले को लेकर करीब 4740 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। महाविद्यालयों ने भी दस्तावेजों की जांच शुरू कर रखी है। करीब 70 फीसदी दस्तावेजों की जांच हो चुकी है।
भूना के महाविद्यालय में 964 आवेदन पहुंचे
राजकीय महाविद्यालय भूना में बीए संकाय में दाखिले के लिए 838 आवेदन हो चुके हैं, जबकि यहां 240 सीटें है। बीकॉम में 80 सीटें है, अब तक आवेदन 79 हुए हैं। बीएससी में 20 सीटें है, जबकि आवेदन 47 पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
दो सितंबर को जारी होगी पहली सूची
विद्यार्थी 26 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद दो सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग आठ सितंबर को दूसरी सूची जारी करेगा।
ये है दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 अगस्त तक
ऑनलाइन दस्तावेज जांच 18 से 28 अगस्त तक
पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर
फीस जमा 2 सितंबर से 6 सितंबर तक
दूसरी मेरिट सूची - 8 सितंबर
फीस जमा 8 सितंबर से 11 सितंबर तक
दोबारा रजिस्ट्रेशन 13 सितंबर
जिले में ये हैं कॉलेज
- राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
- मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज
- राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
- राजकीय महाविद्यालय भूना
- आईजी कॉलेज टोहाना
- दुर्गा महाविद्यालय टोहाना
- राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
- डिफेंस कॉलेज टोहाना
- मुख्यत्यार सिंह मैमोरियल कॉलेज
- त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया
दाखिले को विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। अगर किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत हो रही है तो वह हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकता है।
- दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां