{"_id":"6456940c55af5301fe051c14","slug":"three-convicted-including-wife-in-murder-of-young-man-court-will-pronounce-sentence-tomorrow-fatehabad-news-c-21-1-125668-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: युवक की हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: युवक की हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा
Sat, 06 May 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:23 PM IST
सार
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। अब अदालत ने तीनों को इस मामले में दोषी करार दिया है। तीनों को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
विस्तार
फतेहाबाद प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस वधवा की अदालत ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी व एक अन्य को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जयसिंह, निवासी गांव शक्कडमंदोरी का गांव मानावाली निवासी सपना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन सपना का विवाह उसके परिजनों ने गांव कुकड़ावाली निवासी धर्मबीर के साथ कर दिया।
शादी के बाद भी सपना के जय सिंह के साथ संबंध बने रहे। जय सिंह ने अपना नाम बदलकर धर्मबीर से दोस्ती कर ली थी और उसके घर भी आने जाने लगा। इस दौरान सपना कई बार धर्मबीर व उसके माता-पिता को नशे की गोलियां दे देती थी और जयसिंह व सपना बाद में रात को आपस में मिलते थे। इसी दौरान उन्होंने धर्मबीर की हत्या करने साजिश रच ली।
विज्ञापन
31 मार्च 2017 को जय सिंह अपने साथी भगत सिंह निवासी बनगांव के साथ गाड़ी में कुकड़ावाली आया और धर्मबीर को अपने साथ कार में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने मोटरसाइकिल का क्लच वायर व साफे से गला दबाकर धर्मबीर की हत्या कर दी और उसके शव को गांव बनगांव के एक खाल में दफना दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। अब अदालत ने तीनों को इस मामले में दोषी करार दिया है। तीनों को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।