फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   three arrested by pollice from railway station in charge of thief

मालगाड़ी से सरकारी गेहूं चुराने वाले तीन काबू

Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को शुक्रवार आधी रात उस समय पकड़ा गया जब वह मालगाड़ी से चोरी किए गए गेहूं को एक कार में लाद कर ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस की उन पर नजर पड़ी तो आरोपी शिकंजे में फंस गए।
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह तथा हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार गांव कासिमपुर रोड़ पर गश्त पर थे।

इसी दौरान वहां से एक कार काफी तेज गति से आती हुई दिखाई दी। उन्होंने बताया कि कार को रुकने का इशारा किया तो उसे ओर तेज रफ्तार से भगा लिया।

कार का पीछा कर उसे आगे जाकर पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसमें भारत सरकार लिखी अनाज की बोरियां भरी हुई पाई। अंदर तीन युवक बैठे थे।

पुलिस ने तुरंत कार व युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गए युवक जाखल गांव की गुरुद्वारा बस्ती निवासी प्रदीप, लखन व हिसार के शांति नगर निवासी अरूण ने बताया कि उक्त सरकारी गेहूं को मालगाड़ियों से चोरी किया गया है।
विज्ञापन


उक्त लोगों ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी के जाखल से चलने के समय डिब्बे पर लगी सील को तोड़कर उसके अंदर सवार हो जाते। जबकि दूसरे साथी कार इत्यादि लेकर आगे पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के जाखल स्टेशन पार करने के बाद एक  सुनसान जगह पर ट्रेन का वैक्युम प्रेशर खोलकर गाड़ी को रोक लिया जाता व अनाज की बोरियों को नीचे फेंक कर चोरी कर लिया जाता।


जब तक ट्रेन का ड्राइवर व गार्ड घटना को समझते तब तक चोरी किए गए माल को वह लेकर फरार हो जाते।  

थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से सरकारी गेहूं के आठ बोरियों में 4 क्विंटल गेहूं सहित कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed