{"_id":"61437cda8ebc3e7d143338ea","slug":"three-accused-of-robbery-and-theft-arrested-31-incidents-disclosed-fatehabad-news-hsr6118890116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 31 वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 31 वारदात का खुलासा
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
- फोटो : Fatehabad
गांव अहरवां के पास मोटरसाइकिल सवार युवक से मारपीट कर उससे नकदी छीनने के मामले में सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2800 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने ट्यूबवेल से केबल चोरी की 20 वारदातें कबूली हैं। वहीं ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केबल चोरी की 11 वारदात कुबूली है।
पहले मामले में पकड़े गए युवकों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा व सिकंदर सिंह निवासी अहरवां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने 16 जुलाई को गांव बीघड़ निवासी अमन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने कहा था कि जब वह मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो अहरवां से रतिया रोड पर दो मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने उसका मोटरसाइकिल रुकवा लिया और उससे मारपीट कर उससे नकदी छीनकर फरार हो गए। इस मामले में सीआईए की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सिकंदर ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर 20 जगहों से केबल चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। इसमें बरेटा से कुलां रोड पर 2, फुलां-अहरवां रोड पर 4, अहरवां-ढाणी रूढ़ीवाली रोड पर 3, अहरवां-रतिया रोड पर 2, हमजापुर से सहनाल रोड़ से 2,अहरवां-भिरड़ाना रोड पर 4, अहरवां-फतेहाबाद रोड पर 2 व अहरवां-शेखुपुर रोड पर 1 वारदात शामिल है।
ट्यूबवेल से केबल चोरी मामले में एक गिरफ्तार
गांव अहरवां में ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल से केबल चोरी मामले में गुरविंद्र उर्फ सीटी निवासी अहरवां को गिरफ्तार किया है। उसने भी पुलिस पूछताछ में अहरवां क्षेत्र में केबल चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
अहरवां में ट्यूबवेल से केबल चोरी के चार मामले दर्ज
सदर पुलिस ने बुधवार को गांव अहरवां में ट्यूबवेल से केबल चोरी होने के मामले में चार मामले दर्ज किए हैं। गांव अरहवां निवासी गुरजिंद्र सिंह के ट्यूबवेल से 30 फुट केबल चोरी हो गई। वहीं गुरजिंद्र की शिकायत पर ही अमर बस्ती में लगे ट्यूबवेल से 40 फुट केबल चोरी, गांव अहरवां के ही हरजिंद्र के खेत से 60 फुट तथा दारा सिंह के खेेेेत से 80 फुट ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
कोट
ट्यूबवेल केबल चोरी मामले में पकड़े गए एक आरोपी ने 20 वारदातें तथा पकड़े गए दूसरे आरोपी ने 11 वारदातें कबूली है। मामले में शामिल गिरोह के सभी सदस्यों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- अजायब सिंह, डीएसपी।