फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused arrested with 45 kg of opium poppy, two vehicles seized, smugglers used to send a pilot vehicle to evade the police.

Fatehabad News: 45 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो गाड़ियां जब्त, पुलिस से बचने के लिए पायलट गाड़ी भेजते थे तस्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 45 kg of opium poppy, two vehicles seized, smugglers used to send a pilot vehicle to evade the police.
फतेहाबाद। पुलिस की एएनसी टीम ने 45 किलो 330 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस की नजर बचाने के लिए एक अन्य वाहन को ‘पायलट’ के रूप में आगे भेजते थे।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 19 अगस्त को सहायक उप निरीक्षक मेजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आजाद नगर क्षेत्र में गश्त पर थी। वहां एक खाली प्लॉट में खड़ी डस्टर कार संदिग्ध लग रही थी। पुलिस को देख कार चालक पंकज कुमार निवासी रतिया चुंगी, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर तीन कट्टे मिले, जिनमें कुल 45 किलो 330 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि तस्करी के दौरान वे पुलिस की नजर बचाने के लिए एक अन्य वाहन को ‘पायलट’ के रूप में आगे भेजते थे। यह वाहन रास्ते में पुलिस नाकेबंदी या चेकिंग की जानकारी व्हाट्सएप कॉल व मैसेजिंग के जरिये देता था। पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर दो अन्य तस्कर कुलदीप सिंह (रहने वाले महमड़ा) और सज्जन कुमार (रहने वाले दौलतपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ‘पायलटिंग’ में प्रयोग की गई सेंट्रो कार भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed