फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused arrested in youth's suicide case

युवक के आत्महत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in youth's suicide case
फतेहाबाद। गांव की युवती से प्रेम प्रसंग करने के मामले में युवती परिजनों द्वारा पहले घर बुलाकर मारपीट करने और फिर घर आकर पीटने से क्षुब्ध होकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। इस मामले में आरोपी हरीराम, संदीप को गिरफ्तार किया है। मामले में सदर पुलिस ने मृतक युवक की मामी सीतो देवी की शिकायत पर 30 मार्च को आरोपी भीम सिंह, विक्की, भजनलाल उर्फ काला, बबली, हरीराम, कमला, संदीप, घोली और आरोपी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सीतोदेवी ने बताया था कि गांव मल्लड़ निवासी राकेश कुमार की रिश्ते में मामी लगती हूं। आरोप था कि 29 मार्च को जब वह छत पर बैठी थी तो शोर सुनकर पड़ोस में राकेश के घर देखा तो गांव के ही आरोपी भीम सिंह, विक्की, काल उर्फ भजन, बबली, हरिराम, कमला, संदीप, घोली मारपीट कर रहे थे, आरोपियों के पास हथियार भी थे। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और पड़ोसी भी आ गए तो आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद राकेश ने बताया कि वह गांव की ही युवती के साथ प्यार करता है। लेकिन उसने ने उसके साथ धोखा करके अपने परिवार के साथ योजना बनाकर घर बुलाकर मारपीट की और फिर मेरे घर आकर मारपीट की है। सीतोदेवी ने शिकायत में बताया कि राकेश कुमार बेईज्जती महसूस कर रहा था और उक्त आरोपियों से डरा हुआ था। इसके चलते कुछ देर बाद घर से चला गया और कोई जहरीली वस्तु खा ली और वापस घर आ गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोट
युवक के आत्महत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed