फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused arrested in honey trap case

हनीट्रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in honey trap case
एक युवक को टिकटॉक पर प्यार में फंसाकर उसकी तस्वीर लेकर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर रुपये ऐंठने के हनीट्रैप मामले में पुलिस ने दो महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, किरण व अनारो देवी के रूप में हुई है। मामले की मुख्य आरोपी महिला किरण सहित तीनों आरोपी पानीपत के कस्बा समालखा के निवासी है। आरोप है कि किरण और अनारो देवी कुलां निवासी एक सैनिक को मुलाकात के लिए स्वयं के घर बुलाकर उसकी अश्लील फोटो लेकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का भय दिखाकर ब्लैकमेल कर रहीं थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुलां निवासी सैनिक मंदीप सिंह करीब पांच माह पूर्व अवकाश पर आया था। इस दौरान उसकी समालखा निवासी एक महिला किरण के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर दोस्ती हो गई थी। दोस्ती दौरान महिला ने मुलाकात के लिए युवक को स्वयं के घर बुलाया। इस दौरान महिला द्वारा युवक की अश्लील फोटो फोन में कैद कर ली। सदर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपी महिला युवक की अश्लील फोटो से बदनाम करने एवं दुष्कर्म के मामले में फंसाने का भय दिखाकर कई दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी। आरोपी महिला व उसके दो साथियों द्वारा युवक से रुपये ऐंठने के लिए षड्यंत्र रचा था। बीते दिनों मुख्य आरोपी महिला सहित तीनों आरोपित युवक के घर आए थे जहां युवक व महिला के बीच मामले को रफादफा करने को लेकर सौदेबाजी प्रारंभ हुई। महिला किरण व अनारो देवी ने युवक का पीछा छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये की डिमांड की। जिसके बाद बातचीत के दौरान सौदा 6 लाख 51 हजार रुपये में तय हुआ। ये तय सौदे की राशि महिला को देने के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित मंदीप सिंह के साथी सर्वजीत सिंह द्वारा इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस को दी गईं। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। तय सौदे के मुताबिक मंगलवार दोपहर आरोपित महिला अन्य एक महिला व व्यक्ति संग राशि लेने के लिए कुलां पहुंची। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 लाख 51 हजार रुपये राशि नकद एवं 5 लाख रुपये का चेक सहित तीनों को दबोच लिया। आरोपितों से टोहाना थाना में पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से टिकटॉक पर एक युवक को पहले प्यार में फंसाकर तथा उसके बाद युवक की अश्लील फोटो बनाकर रुपयों की मांग करने के मामले में आरोपित महिला सहित उसके दो साथी एक महिला व पुरुष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। -सुरेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed