फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused arrested in case of cheating a constable

Fatehabad News: सिपाही से ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of cheating a constable
फतेहाबाद पुलिस की ओर से नगालैंड में पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। लिंक भेजकर पुलिस विभाग के सिपाही से ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना की एक विशेष टीम ने नगालैंड की राजधानी कोहिमा में दबिश देकर गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों कोहिमा निवासी निजामुद्दीन, मोमिन अहमद और हसन अहमद को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया है। ये फिशिंग लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से अवैध रूप से धन की निकासी करते थे। यह गिरोह देश के अन्य राज्यों में भी सक्रिय था और सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है इसकी तकनीकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरोह अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय है।
विज्ञापन


-

यह था मामला

थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि कार्रवाई फतेहाबाद के शिव नगर निवासी जोगिन्द्र कुमार की शिकायत के आधार पर की गई। वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर फरीदाबाद में कार्यरत हैं। शिकायत में उन्होंने बताया था कि 9 दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात लिंक प्राप्त हुआ। इस पर क्लिक करने के बाद एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इसके माध्यम से उनका मोबाइल साइबर ठगों के नियंत्रण में चला गया और उनके क्रेडिट कार्ड से 75,900 की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने 22 अप्रैल 2025 को मामला दर्ज किया गया। अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई को अंजाम देने में उप निरीक्षक सतीश कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



आमजन से अपील है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने में दें।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed