{"_id":"692b380c99798ad83d08acf7","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-rs-96000-from-striker-games-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144462-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्ट्राइकर गेम से 96 हजार रुपये लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्ट्राइकर गेम से 96 हजार रुपये लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने स्ट्राइकर गेम के बहाने 96,000 रुपये लूटने के आरोप में तीन आरोपियों सुरेंद्र उर्फ बुगा, राहुल उर्फ मिड्ढा और रितिक निवासी कबीर बस्ती को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले का एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी पीएसआई सुमित ने बताया कि शिकायतकर्ता सतीश निवासी गांव चौबारा (वर्तमान में मिर्जापुर रोड, हिसार) ने 27 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। सतीश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से स्क्रैप लेने फतेहाबाद आया था।
सतीश के अनुसार वह रिक्शा स्टैंड पर खाना पैक करवा रहा था। तभी चार युवकों ने गिट्टियों से स्ट्राइकर गेम खेलने का झांसा देकर उसे फंसा लिया। खेल में हिस्सा लेने से इन्कार करने पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी से 96,000 रुपये लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी के अनुसार जिला पुलिस नशा तस्करों, ठगी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है। इसके लिए ऑपरेशन ट्रैक डाउन भी चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस अभी तक 305 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सिद्धांत ने कहा कि पुलिस अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।