फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Threats of officers to those complaining on CM window

सीएम विंडो पर शिकायत करने वालों को अफसरों की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Threats of officers to those complaining on CM window
फतेहाबाद। सीएम विंडो पर घोटालों, गड़बड़ियों की शिकायतें करने वालों पर अब अफसरों द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर शिकायत को बंद करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। गांव भूथनखुर्द से ऐसा मामला सामने आया है। फिलहाल शिकायतकर्ता रूलीराम ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं डीसी प्रदीप कुमार ने कहा है कि सीएम विंडो पर शिकायत करने वाले किसी भी व्यक्ति को यदि कोई अफसर नाजायज दबाव बनाकर परेशान करता है तो इसके बारे में मुझे बताएं, मैं कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव भूथनखुर्द के रूलीराम ने अपने गांव में वॉटर वर्क्स और पाइपलाइन के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। शिकायत की जांच को लेकर अफसरों ने अपनी मनमर्जी से जवाब बनाकर शिकायत को पहले बंद करवाने का प्रयास किया। लेकिन शिकायत पर डीसी ने गंभीरता से कार्रवाई के आदेश दिए। सीएम मनोहरलाल की ओर से भी आदेश दिया गया था कि सीएम विंडो पर शिकायत मिलने पर अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे और शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाकर जांच के बारे में अवगत करवाकर उसको संतुष्ट करेंगे। आरोप है कि फतेहाबाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश व जेई संदीप बलहारा ने दोबारा से अपनी मनमर्जी करके निर्माण में गड़बड़ियों की जांच शुरू होने से पहले ही शिकायत को बंद करने की सिफारिश भेज दी। रूलीराम ने बताया कि इस बारे में जब चंडीगढ़ सीएम विंडो कॉल सेंटर से उनके पास फोन आया तो उन्हें इस तरह की सिफारिश के किए जाने के बारे में पता चला। यह पता चलने पर जेई संदीप बलहारा को उन्होंने फोन करके शिकायत को बंद करने बारे कारण पूछना चाहा तो जेई ने ऑफिस में आकर मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन

रूलीराम का आरोप है कि ऑफिस में जाने पर संदीप बलहारा ने जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कहते हुए शिकायत को बंद करने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच शुरू होने से पहले ही शिकायत बंद करने का कारण जब जेई से पूछा तो जेई ने उसे सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस बनवाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। रूलीराम ने मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस शिकायत को बंद करना चाह रहे, उसकी फाइल दबाकर बैठे अफसर
भूथनखुर्द गांव में वॉटर वर्क्स व पाइपलाइन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों की जांच संबंधी जिस शिकायत को बंद करवाने का प्रयास किया जा रहा है उस शिकायत के संबंध में जांच के लिए बनी कमेटी को फाइल ही नहीं दी जा रही। जांच के लिए बनी कमेटी में शामिल एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि वे एसडीओ ओमप्रकाश को बार-बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन उन्हें जांच से संबंधित फाइल नहीं दी जा रही।

कोट
सीएम विंडो पर शिकायत करने वाले किसी शिकायतकर्ता को यदि कोई अधिकारी किसी प्रकार से धमकी देता है या नाजायज दबाव बनाने की कोशिश करता है तो ऐसे अधिकारी के बारे में मुझे जानकारी दें। शिकायतकर्ता मुझे सीधा आकर मिलें, मैं ऐसे अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।
-प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed