फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves in car try to break locks of two shops

कार में आए चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves in car try to break locks of two shops
फतेहाबाद के डीएसपी रोड पर कार में आए चोर ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चोरी की घटनाएं पिछली सुलझ नहीं रही है और चोर बेखौफ होकर अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है। रविवार देर रात को कार में आए हथियारबंद चोरों ने डीएसपी रोड पर जनरल स्टोर की दुकान के शटर के ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके अलावा रतिया चुंगी पर गारमेंट्स दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया है। मामले में शहर पुलिस ने डीएसपी रोड स्थित आर के जनरल स्टोर के संचालक राजीव कुमार सेठी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार सेठी ने बताया कि रविवार रात को करीब 12 बजे बिना नंबर की कार दुकान के आगे आकर रुकी और उसमें से दो युवक हथियार के साथ उतरे और ताला तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गए। पूरी धटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पीएनबी बैंक के एटीएम में हो चुका है प्रयास
पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य ब्रांच में लगे एटीएम को पिछले सप्ताह रविवार रात को ही लूटने का प्रयास हो चुका है। यहां भी कार में दो युवक आए थे और उन्होंने गैस कट्टर से एटीएम बूथ के शटर के ताले और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। इस मामले में अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बाद भी 17 लाख चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली
सूर्या एनक्लेव में घर से 17 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी हुए थे। चोरी की घटना को घर पर रखे गए नेपाली मूल के नौकर ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
चोरी के प्रयास से पहले ढाबा संचालक से छीनी 17 हजार नकदी
डीएसपी रोड पर गाड़ी सवार जिन हथियार बंद लोगों ने दुकान पर चोरी का प्रयास किया है। उन्होंने 15 मिनट पहले देवीलाल मार्केट में पंजाबी तड़का ढाका के संचालक हैप्पी के साथ छीनाझपटी की वारदात को भी अंजाम दिया था। हैप्पी ने बताया कि कार में चार युवक सवा 10 बजे आए थे और उन्होंने गाड़ी में ही खाना खाया था। इसके बाद सिगरेट की चार डिब्बी लेकर गए थे। इसके बाद ये ही युवक पौने 12 बजे आए थे और उस दौरान ढाबा पर अकेला था। इस दौरान युवक उससे 17 हजार की नकदी छीनकर ले गए थे और उसका मोबाइल तोड़ दिया था। सुबह जब वह थाना में गया तो एमएलआर कटवाकर आने के लिए कहा गया। अभी तक पुलिस ने बयान नहीं लिए हैं।

सिरसा से चोरी की हो सकती है गाड़ी
ढाबा संचालक हैप्पी का कहना है कि गाड़ी की पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी जबकि आगे की थी। जिसका नंबर उसने नोट कर लिया। जब उसने सर्च करके गाड़ी के मालिक से संपर्क किया तो उसने खुद को सिरसा निवासी बताया और कहा कि उसकी गाड़ी रविवार शाम को चोरी हुई है।
कोट
सूचना आई है कि कार सवार युवकों ने ढाबा संचालक से भी मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है। चोरी प्रयास मामले में मामला दर्ज किया जा चुका है।
-दीपक कुमार, कार्यकारी शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed