फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves broke into back wall of college in Bhuna to Fatehabad, attack watchman fatally

Fatehabad: भूना में कॉलेज की पिछली दीवार तोड़कर घुसे चोर, चौकीदार पर किया जानलेवा हमला

Tue, 12 Sep 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

फतेहाबाद के भूना कॉलेज में पांच-छह चोरों ने चौकीदार सुनील कुमार को पकड़ कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सुनील के सिर में कापे से वार किए गए हैं। बाद में चोर चौकीदार सुनील कुमार को बाथरूम में बंद करके चले गए।

विज्ञापन
Thieves broke into back wall of college in Bhuna to Fatehabad, attack watchman fatally
कॉलेज की टूटी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के भूना शहर के फतेहाबाद रोड पर स्थित गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में मंगलवार अलसुबह घुसे चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक चौकीदार पर जानलेवा हमले करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दूसरे चौकीदार ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दे दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार के बयान लिए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर कॉलेज के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अलसुबह करीब 3 बजे घुसे। चोरों को कॉलेज में ही तैनात चौकीदार गांव जांडली कलां निवासी सुनील कुमार ने राउंड लगाते समय देख लिया। इसके बाद पांच-छह चोरों ने चौकीदार सुनील कुमार को पकड़ कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


सुनील के सिर में कापे से वार किए गए हैं। बाद में चोर चौकीदार सुनील कुमार को बाथरूम में बंद करके चले गए। इसके बाद दूसरे चौकीदार राजेश ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसएचओ रूपेश चौधरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल चौकीदार सुनील कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सक ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
भूना थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि चौकीदार के बयान लिए गए हैं। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed