फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will not be winter holidays yet, open prayer meeting will be banned, schools holiday, fatehabad

अभी नहीं होंगी सर्दियों की छुट्टियां, खुले में प्रार्थना सभा पर रोक

Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will not be winter holidays yet, open prayer meeting will be banned, schools holiday, fatehabad
खुले में और धुंध में प्रार्थना सभा में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लगातार बढ़ रही सर्दी में विद्यार्थियों को बचाने के लिए शनिवार को शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार विभाग ने खुले में प्रार्थना सभा करवाने पर रोक लगा दी है। फिलहाल सर्दियों की छुट्टियां नहीं होंगी, लेकिन स्कूलों को विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध करने होंगे। यहां तक की जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को गर्म पानी देना होगा। ये व्यवस्था स्कूल को मिड डे मील की रसोई में करनी होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने शनिवार को जिला के सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विद्यालयों में अगर प्रार्थना सभा खुले में हो रही है तो उसे न करवाया जाए। सभी कक्षाएं कमरे में ही लगाई जाएं। यदि किसी स्कूल में पर्याप्त कमरे नहीं है तो विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान कक्ष, कंप्यूटर लैब या कोई अतिरिक्त कमरा है तो उसका प्रयोग करें। इसके अलावा कोई भी स्कूल बिना टाट और डयूल डेस्क के न बैठे। इसके अलावा पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करें। गर्म पानी मिड डे मील की रसोई में किया जाए।
विज्ञापन

अधिकतर स्कूलों में खुले में हो रही प्रार्थना सभा
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भयंकर सर्दी के बावजूद खुले में ही प्रार्थना सभा हो रही है। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार सर्दी बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान गिर रहा है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय धुंध भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लगातार बढ़ रही सर्दी में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। खुले में प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में मुख्यालय के आदेश पर एक जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।
दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed