फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be no cleaning in the city today

शहर में आज नहीं होगी सफाई, जमा होगा 80 टन कचरा

Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
There will be no cleaning in the city today
देशव्यापी हड़ताल में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी भाग ले रहे है। स्थायी और अनुबंधित कर्मचारी इस हड़ताल में भाग लेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने इस संबंध में पहले से ही अल्टीमेटम दे रखा है। कच्चे और पक्के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर में वीरवार को सफाई नहीं होगी। नगर परिषद अधिकारियों ने सफाई को लेकर कोई व्यवस्था नहीं बनाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि एक दिन की हड़ताल के लिए फिलहाल कोई अस्थाई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। अगर हड़ताल लंबी चलती है तो व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा सकता है। नप के आंकड़े के मुताबिक शहर से रोजाना करीब 40 टन कचरा निकलता है। बुधवार सुबह सफाई होने के बाद शुक्रवार को सुबह से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। ऐसे में शुक्रवार सुबह तक 80 टन कचरा इकट्ठा हो जाएगा। अगर टाटा एस ड्राइवर हड़ताल में शामिल नहीं होते हैं तो नप को उम्मीद है कि डोर टू डोर कचरा उठ सकता है। हालांकि अभी तक टाटा ऐस कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का अल्टीमेटम दे रखा है। स्थायी और अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर रहेेंगे। ऐसे में शहर में वीरवार को सफाई नहीं होगी। एक दिन की हड़ताल है ऐसे में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। - मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed