फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be dope test of players regarding Chief Minister Cup 2024

Fatehabad News: मुख्यमंत्री कप 2024 को लेकर खिलाड़ियों का होगा डोप टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
There will be dope test of players regarding Chief Minister Cup 2024
फतेहाबाद। सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले में करवाए जाने वाले मुख्यमंत्री कप 2024 में पहली बार छोटे लेवल के खेलों में भी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करवाया जाएगा। खंड स्तर लेवल से लेकर राज्य स्तर लेवल तक खिलाड़ियों का डोप टेस्ट होगा। इसके लिए खेल निदेशालय ने सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र जारी करके जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कप 2024 आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत खंड स्तर, जिला स्तर, जोनल स्तर व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, बास्केट बॉल, वालीबॉल व हैंडबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों का डोप टेस्ट भी करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की टीम बुलाकर खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद के उपायुक्त अजय सिंह तोमर बताया कि खेलों में खिलाड़ियों को नशे की प्रवृति से बचाने के लिए मुख्यमंत्री कप 2024 प्रतियोगिता संजीवनी साबित होगी। उन्होंने बताया कि जिला फतेहाबाद में 28-29 फरवरी व 2-3 मार्च को ब्लॉक स्तर व 5 मार्च को जिला स्तर पर होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का डोप टेस्ट होगा ताकि नशा मुक्त प्रतियोगिताएं हो सके। उन्होंने जिला फतेहाबाद में प्राइवेट/सरकारी स्कूलों/कॉलेजों के खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक भागीदारी के लिए खेल विभाग के वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से सीएम कप 2024 प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मुख्यमंत्री कप 2024 के लिए खिलाड़ियों का डोप टेस्ट भी होगा। इसके लिए नाडा की टीम को रिकमंड किया गया है। यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि नशामुक्त खेल करवाए जा सकें और छोटे लेवल पर ही खिलाड़ी किसी प्रकार का नशा करने से बच सकें।
विवेक पदम सिंह, अतिरिक्त निदेशक, खेल विभाग, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed