फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There were no banners at the ration depots, somewhere the name of the old inspector was found written, supply of 6 depots was stopped

Fatehabad News: राशन डिपो पर नहीं थे बैनर, तो कहीं पुराने इंस्पेक्टर का लिखा मिला नाम, 6 डिपो की रोकी सप्लाई

Mon, 16 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
There were no banners at the ration depots, somewhere the name of the old inspector was found written, supply of 6 depots was stopped
शहर के ​शिव चौक इलाके में बना राशन डिपो।
फतेहाबाद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जून माह में जिले के 6 राशन डिपो की आपूर्ति रोक दी गई है। यह कार्रवाई मई माह में की गई 78 राशन डिपो की जांच के बाद सामने आई कुछ अनियमितताओं के चलते की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई डिपो पर नियम अनुसार विभाग के बैनर नहीं लगे मिले, कहीं पर पुराने अधिकारियों के नाम लिखे थे। वहीं विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी लाभार्थी को परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

इस बारे में वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मई माह में जिलेभर की 78 राशन डिपो का निरीक्षण किया था।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लाभार्थियों तक सही मात्रा में राशन पहुंचना था। जांच के दौरान 6 डिपो में कुछ अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों का कहना कि जो भी सरकार की ओर से हिदायतें दी गई हैं, उन सबको डिपो संचालक की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा था। जिस कारण विभाग ने इन 6 डिपो की जून माह की राशन सप्लाई रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

अधिकारी बोले डिपो पर नहीं थे बैनर
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मई माह में की गई जांच के दौरान सभी डिपो पर राशन का स्टॉक पूरा मिला था, लेकिन इस दौरान कई डिपो पर जानकारी वाले बैनर नहीं लगे थे। राशन डिपो पर स्टॉक बैनर, रेट लिस्ट बैनर होने जरूरी हैं। जिस कारण उन पर कार्रवाई की गई है। ये सब सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में शामिल हैं।

---
ऐसी कार्रवाई करना गलत

ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने कहा कि विभाग की ओर से की जा रही जांच के अनुसार किसी राशन डिपो पर बैनर न होना व किसी पुराने कर्मचारी का नंबर लिखा होना पाया गया है। इस मामले को लेकर विभाग से संगठन ने मुलाकात की थी। उस दौरान साफ तौर पर कहा कि अगर डिपो संचालक के खिलाफ राशन बांटने संबंधी शिकायत आती है तो विभाग की ओर से जो भी उचित कार्रवाई हो वह की जाए। इस तरह की कार्रवाई गलत है।


---

विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें बनाकर कुल 78 राशन डिपो की जांच की गई थी, कुल 6 राशन डिपो पर अनियमितताओं के चलते सप्लाई रोक दी गई है। जिन जगहों की सप्लाई रोकी गई है, उसकी जगह पास के किसी राशन डिपो संचालक को इस बार में राशन बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। जब तक सप्लाई शुरू नहीं होगी जब तक वह पाई गई अनियमितताओं को पूरा नहीं कर लेता।
-विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed