फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was no sweep in the city even on the third day, 120 tons of garbage accumulated, workers will return to work

शहर में नहीं लगी तीसरे दिन भी झाडू, 120 टन कचरा हुआ जमा, काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was no sweep in the city even on the third day, 120 tons of garbage accumulated, workers will return to work
हड़ताल के चलते नप कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने हड़ताल को मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रखा। वहीं हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। तीसरे दिन भी शहर में सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठाया गया। इसके चलते शहर के मुख्य चौकों पर करीब 120 टन कचरा जमा हो गया।
विज्ञापन

उधर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर परिषद कार्यालय में भी कामकाज ठप रहा। नप कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच, विवाह पंजीकरण ब्रांच, नक्शा ब्रांच, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में कामकाज ठप रहा। हालांकि बुधवार को नगर परिषद कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की थी और मांग न मानने पर अनिश्चितकालीन करने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लग गई। ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल को रद्द कर दिया। अब बुधवार को कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन

कौशल रोजगार निगम रद्द करने की मांग
मंगलवार को हड़ताल की अध्यक्षता संघ की फतेहाबाद इकाई प्रधान अमित गिल ने की व संचालन सतबीर सहारण ने किया। हड़ताल में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों के अलावा कार्यालय के कर्मचारी, फायर के पे रोल व अनुबंध के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रांगण में पड़ाव डालकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोल्यांवाली, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सचिव रामनिवास, सकसं के जिला कैशियर पृथ्वी सिंह बाना, मेकेनिकल पीडबल्यूडी यूनियन से इंद्र घासी, सकसं के पूर्व जिला प्रधान बेगराज, सकसं के जिला सचिव सुरजीत दुसाद के अलावा भट्टू ब्लाक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बलबीर सिंह के नेतृत्व में अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोल्यांवाली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोजगार कौशल निगम बनाकर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। इस निगम द्वारा कच्चे कर्मचारियों के पक्के होने के सभी रास्ते हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस निगम के बनने से जहां कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा वहीं समान काम-समान वेतन, वेतन आयोग जैसी कोई बात इस निगम में शामिल नहीं की गई है। कर्मचारी नेता ने कहा कि रोजगार कौशल निगम को भंग करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 27 मई को फतेहाबाद में जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद कर्मचारियों से भी इस प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed