फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a fight over the road in village Lali, five injured, two serious

गांव लाली में रास्ते को लेकर हुई मारपीट, पांच घायल, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There was a fight over the road in village Lali, five injured, two serious
रतिया में मारपीट के कारण हुए घायल। - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव लाली में शुक्रवार सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के कारण दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के जगदीश, उसकी पत्नी आशा रानी व बेटा विकल शामिल हैं जबकि दूसरे पक्ष में बलदेव सिंह व उसकी पत्नी बिमला शामिल हैं। जगदीश व उसकी पत्नी आशा को रेफर कर दिया गया। घायल जगदीश ने बताया कि उसके घर के आगे से रास्ता निकलता है। पड़ोस के लोग रास्ते में पशु बांध देते हैं, जिससे आने जाने का रास्ता नहीं मिलता है। इससे उन्हें रोका गया तो वे मारपीट पर उतर आए। उसकी पत्नी व बेटा बीचबचाव के लिए आए तो उन्हें भी पीटा गया। वहीं, दूसरे पक्ष के बलदेव सिंह ने कहा कि पड़ोस के लोग गली से उनके पशु खोल देते हैं। ट्रैक्टर से पशुओं के खूंटे उखाड़ दिए गए हैं। इस बात को लेकर टोका तो मारपीट करने लगे और घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed