फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a difference of 31 paise per bag in wages, traders said we will pay

मजदूरी में 31 पैसे प्रति बैग का अंतर था, व्यापारियों ने कहा हम करेंगे भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There was a difference of 31 paise per bag in wages, traders said we will pay
मंडी में धान की खरीद करते एजेंसियों के अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अनाजमंडी में जारी मजदूरों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। वीरवार को तमाम मजदूर काम पर लौट आए। चार दिन से मजदूरी इस मांग पर अड़े हुए थे कि उनकी मजदूरी में की गई कटौती वापस ले। बुधवार को व्यापार मंडल व मजदूर यूनियन के बीच बैठक हुई। व्यापार मंडल ने कहा कि मजदूरों की लड़ाई सरकार के साथ है। मगर इस विवाद की वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। मंडी में खरीद नहीं होगी तो किसानों की मुश्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड द्वारा निर्धारित मजदूरों की दरों व मजदूरों द्वारा मांगी जा रही दरों के बीच 31 पैसे प्रति बोरी का अंतर आ रहा था। मजदूर इस बात पर अड़े हुए थे कि 31 पैसे का अंतर दूर न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। व्यापारियों ने कहा कि यह राशि वे अपने कमीशन में से देने को तैयार हैं। किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। तय हुआ है कि हर व्यापारी अपने स्तर पर 31 पैसे प्रति बैग अदा करेगा। इसके चलते मजदूरों ने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट आए। वहीं, मजदूरों ने सरकार को मांग पत्र दिया हुआ है। उस पर अभी निर्णय होना बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से मजदूरी के नए रेट निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

खरीद शुरू होने से मिली राहत
अनाजमंडी में करीब तीन दिन से धान की आवक हो रही है। लगभग 10 हजार क्विंटल धान अभी तक आ चुका है। पिछले तीन-चार दिन से किसान मजदूरों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। किसानों को धान की रखवाली के लिए रात को रुकना पड़ता है। इसलिए किसान भी परेशान थे। अब खरीद शुरू होने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मजदूर हमारे ही भाई हैं। खरीद प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें उनका भी हित देखना है। व्यापार मंडल व मजदूर यूनियन की बैठक के बाद विवाद सुलझ गया है। हड़ताल खत्म हो चुकी है।

-जगदीश भादू, प्रधान व्यापार मंडल, अनाजमंडी फतेहाबाद।
अनाजमंडी में खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सभी मजदूर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने सरकार को अपनी ओर से मांग पत्र दिया हुआ है। उम्मीद यही है कि उनकी समस्या व मांगों का स्थायी समाधान होगा। किसानों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed