फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no keeper of five thousand street lights of the city, 25 complaints coming daily

Fatehabad News: शहर की पांच हजार स्ट्रीट लाइटों का नहीं कोई रखवाला, रोजाना आ रहीं 25 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is no keeper of five thousand street lights of the city, 25 complaints coming daily
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटें।
फतेहाबाद। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का 22 दिनों से कोई रखवाला नहीं है। नगर परिषद अधिकारी स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर नहीं लगा पाए है जबकि दो माह पहले एजेंसी का ठेका खत्म हो गया था। ठेका खत्म होने के 15 दिन बाद एक माह के लिए बढ़वा लिया गया लेकिन बावजूद इसके नया टेंडर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

अब हालात ये हैं कि बढ़वाए गए ठेके को खत्म हुए भी 22 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अफसरों ने इस तरफ संज्ञान नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भी जिला नगर आयुक्त के पास एक माह के लिए और बढ़ाने का प्रस्ताव भेज चुके हैं लेकिन अनुमति नहीं मिली है। हालांकि उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि दो से तीन दिन में नए टेंडर को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर परिषद की शहर में करीब 4500 स्ट्रीट लाइटें पहले लगी हुई थी और एक हजार लाइटें अभी हाल ही में लगवाई गई हैं। इनकी मरम्मत का ठेका नगर परिषद हर साल निजी एजेंसी को देता है। निजी एजेंसी के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट मरम्मत करते हैं।
विज्ञापन

मरम्मत और सामान के बीच उलझा टेंडर
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका 15 जनवरी को खत्म हो गया था। नगर परिषद अधिकारियों ने इस बार फैसला लिया था कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत और सामान खरीद का ठेका एक ही एजेंसी को दिया जाएगा। यानि मरम्मत करने वाली एजेंसी का ही सामान होगा। प्रस्ताव अनुमति के लिए डीएमसी के पास गया था लेकिन अनुमति नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों के साथ-साथ मुख्य रोड पर छाया अंधेरा
स्ट्रीट लाइट खराब को लेकर नगर परिषद में रोजाना 20 से 25 शिकायतें आ रही हैं। वार्डों के अलावा शहर के मुख्य रोड पर भी लाइटें खराब हो चुकी है। शहर के भट्टू रोड, रतिया रोड, भूना रोड, बीघड़ रोड पर कई लाइटें खराब पड़ी है। शिकायत शाखा के अधिकारियों के मुताबिक वार्डों से सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही है लेकिन उनके पास कर्मचारी न होने के कारण ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।

कोट
अनुमति के लिए डीएमसी को लिखा है
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका आगे बढ़वाने के लिए डीएमसी को लिखा गया था। नए टेंडर को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अनुमति के बाद लगा दिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर दो से तीन दिन में लगा दिया जाएगा। अगर कहीं स्ट्रीट लाइट खराब है तो उसे ठीक करवाया जा रहा है।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद
कोट
नए टेंडर को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। अनुमति मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed