फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no bus service to and from Bhattu Kalan railway station at night.

Fatehabad News: भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर रात के समय आने जाने के लिए नहीं है बस सेवा

Sun, 23 Nov 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no bus service to and from Bhattu Kalan railway station at night.
भट्टू कलां रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर रेल सुविधा न होने के कारण फतेहाबाद के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए अभी भी भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है। इस रेलवे स्टेशन से दिल्ली और बठिंडा जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करता है, लेकिन रात के समय यहां तक पहुंचने या ट्रेन से उतरकर वापस फतेहाबाद आने के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। शाम साढ़े 5 बजे के बाद भट्टू कलां के लिए बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भट्टू कलां रेलवे स्टेशन से रात के समय जींद, दिल्ली और बठिंडा के लिए महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। जो लोग इन ट्रेनों से यात्रा करते हैं, उन्हें स्टेशन तक पहुंचने या ट्रेन से उतरने के बाद घर लौटने के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

रात के समय टैक्सी या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है। रेल संख्या 14085 व 14086 हरियाणा एक्सप्रेस, 54044 व 54043 जींद हिसार पैसेंजर सहित कई ट्रेनें रात के समय आती जाती है। इन ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को या तो शाम के समय स्टेशन पर पहुंचना होगा या निजी वाहन के जरिए घर आना जाना होगा। इस रूट पर बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को हिसार रेलवे स्टेशन पर भी जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यात्रियों की मांग भट्टू रूट पर बस सेवा का हो विस्तार

यात्री राजेश, सुदेश, अमित, राम सिंह आदि की मांग है कि हरियाणा रोडवेज को रात के समय दिल्ली और भटिंडा की ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के अनुरूप फतेहाबाद से भट्टू कलां रेलवे स्टेशन के बीच बस सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वहीं रोडवेज के संस्थान प्रबंधक सुभाष का कहना है कि रात के समय अगर यात्रियों की मांग बस चलाने की है तो बस को अधिकारियों से बात कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed