फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no arrangement for attendants of pregnant women in civil hospital

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में प्रसूताओं के तीमारदारों के लिए नहीं कोई व्यवस्था

Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for attendants of pregnant women in civil hospital
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्रसुता कक्ष के बाहर गैलरी में सो रहे मरीजों के तीमारदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल के मरीज व तीमारदार ठिठुरने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो कंबल दिए जाते हैं, वे सर्दी में राहत देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में मरीज और उनके परिजन घर से ही रजाई की प्रबंध करके आते हैं।
नियमानुसार तो सर्दी में हीटर भी मरीजों के लिए लगाने चाहिए। इसके लिए बकायदा बजट भी जारी होता है। परंतु जिला अस्पताल में अभी तक हीटर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं जो कंबल मरीजों को अस्पताल की ओर से दिए जाते है वह भी उन्हें मांगने पर ही उपलब्ध होते हैं। रात के समय सो रहे तीमारदारों से सर्दी में राहत के लिए उपलब्ध की जाने वाली सामग्री की जानकारी ली तो मरीजों ने जिम्मेदारों की लापरवाही बयान की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, मरीजों को जो कंबल मिल रहा है उसमें रात गुजारना मुश्किल हो रही है। इसलिए घर से रजाई मंगाई है तब रात गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म पानी के लिए भटकते हैं तीमारदार

जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा जच्चा-बच्चा मरीज भर्ती रहती हैं। सर्दी के मौसम में गर्म पानी ही बताया जाता है लेकिन इन मरीजों के लिए इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदार इधर-उधर चाय के होटल पर पानी गर्म कराते हैं या घर से गर्म कराकर लाते हैं। अस्पताल में ठंडा ही पानी उपलब्ध है। मरीजों के लिए यह भी एक बड़ी समस्या है।

----------
एक तीमारदार को अस्पताल में रात गुजारने के लिए खर्च करने पड़ते हैं 30 रुपये

जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ आने वाले हर व्यक्ति को अस्पताल में रात बिताने के लिए 30 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मरीज को तो कमरे में बेड मिल जाता है, लेकिन उनके साथ आने वाले तीमारदार को बाहर गैलरी में ही सो कर रात बितानी पड़ती है। गैलरी में सोने के लिए तीमारदार को 10 रुपये खर्च करके एक गद्दा व 20 रुपये में एक कंबल किराये पर मिलता है। जिसके बाद वे रात बीता पाते हैं। शुक्रवार-शनिवार रात का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था।


----------

अस्पताल में हर मरीज को कंबल दिया गया है। अगर एक कंबल में सर्दी नहीं रुक रही है तो मरीज दूसरा कंबल भी ले सकता है। मरीजों के लिए हीटर भी जल्द ही लगा दिए जाएंगे। उनके पास तीमारदारों को कंबल उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्था संबंधी कोई पत्र नहीं है।

- डाॅ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed