फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There has been a change in the weather, now the feeling of heat has started.

Fatehabad News: मौसम में आया बदलाव, अब होने लगा गर्मी का अहसास

Tue, 12 Mar 2024 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
There has been a change in the weather, now the feeling of heat has started.
फतेहाबाद। जिले में मौसम में बदलाव आने लगा है। सोमवार सुबह ठंडी हवाएं चलती रही, लेकिन इसके बाद धूप आने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं रात को भी पहले जैसी सर्दी नहीं पड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में यह बदलाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने लगा है। बच्चों में खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत आ रही है। चिकित्सकों की मानें तो यह मौसम बीमारियां ला सकता है, इसलिए अभी से पंखा न चलाएं। पंखा चलाने पर सामान्य बीमारियां होने की आशंका रहेगी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक आसमान में बादल व कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में सोमवार को रविवार की अपेक्षा दिन व रात के तापमान में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली हैं। हालांकि हवाएं तो चली, लेकिन दिन में लोगों को ठंड का कोई एहसास नहीं हुआ। लोग धूप में कम पेड़ों की छांव के नीचे अधिक बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन



अब बारिश आई तो होगा फसलों को नुकसान
किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश आती है तो गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि गेहूं पर बाल आ गई है और दाना पकने लगा है। सरसों की पछेती फसल की तो कटाई भी आरंभ हो चुकी है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो सरसों के साथ-साथ गेहूं के दाने पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समय मौसम में बदलाव आ रहा है। दिन में ठंडी हवाओं के साथ धूप निकल रही है। रात के तापमान में भी बदलाव हो रहा है। लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और पंखा आदि न चलाएं। इस मौसम में बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। खासतौर पर खांसी व जुकाम का प्रकोप अधिक हो सकता है।

-डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद


इस बार रबी के सीजन में मौसम सभी फसलों के लिए सही गया है। अब अगर तेज हवाओं के साथ बारिश आती है तो गेहूं व सरसों की फसल को आंशिक नुकसान हो सकता है।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।


ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल छाने तथा हवाएं चलने की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को बादलवाही तथा कहीं कहीं गरज चमक व हवाओं के साथ उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होगी। बाद में मौसम साफ व खुश्क रहेगा।
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed