फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft in Model Town house, one accused arrested

Fatehabad News: मॉडल टाउन में घर में चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Theft in Model Town house, one accused arrested
मकान का टूटा लॉक। संवाद
टोहाना। मॉडल टाउन में सोमवार-मंगलवार रात चोरी करने आए दो लोगों में एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और एक आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कैथल निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी जीवन शर्मा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मकान मालकिन कमला जैन की न्यू मॉडल टाउन वासी बेटी देविका ने बताया कि उसकी मां 4-5 दिन के लिए केरल यात्रा पर गई हुई है। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी सोमवार-मंगलवार रात को मॉडल टाउन स्थित उसकी मां के घर में घुस गए। रात को पड़ोसी आदित्य भटनागर का उनके पास इस बारे में फोन आया।
विज्ञापन


फोन सुनकर वह तुरंत अपनी मां के घर की तरफ पहुंची। इस दौरान किसी पड़ोसी ने डायल 112 पर भी घटना की सूचना दे दी। जब वह वहां पहुंची तो घर के बाहर एक कार खड़ी थी। जब वह अंदर जाने लगी तो दो लोग घर से निकलकर भागने लगे। इनमें से एक को लोगों ने किसी तरह पकड़ लिया, वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस के आने पर लोगों ने आरोपी राजेश को उनको सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

घर से ये सामान हुई चोरी

महिला देविका ने बताया कि जब घर में जांच की तो पाया कि 4 चूड़ियां चांदी गोल्ड प्लेटेड, एक सिक्का चांदी 100 ग्राम व एक सिक्का चांदी 50 ग्राम चोरी मिला। बाकी चोरी हुए सामान उसकी माता कमला देवी के आने के बाद ही पता चलेगा। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


------------

चोरी से पूर्व रैकी करने के आरोप

अग्रवाल महिला समिति की प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि आरोपी दिन में घरों की रेकी कर रहा था। वह मिठाई के डिब्बे या शादी के कार्ड देने के बहाने लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करता था ताकि कोई उसे पहचान न सके। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें वह रेकी करता नजर आ रहा है।

मकान का टूटा लॉक। संवाद

मकान का टूटा लॉक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed