फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The wife of the deceased councilor filed her nomination; four applications were received.

Fatehabad News: दिवंगत पार्षद की पत्नी ने भरा नामांकन, चार आवेदन आए

Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The wife of the deceased councilor filed her nomination; four applications were received.
ईओ दीपक कुमार को नामांकन जमा करवाती भूरी देवी।
टोहाना। नगर परिषद के वार्ड 17 के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को भूरी देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। वह इस वार्ड से नामांकन भरने वाली दूसरी महिला प्रत्याशी हैं। अब तक इस वार्ड के लिए कुल चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल और उप प्रधान नीरू सैनी ने बताया कि सभी पार्षदों के समर्थन से भूरी देवी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड 16 से मौजूदा पार्षद अशोक गर्ग की पत्नी और पूर्व पार्षद सुनीता गर्ग ने भी नामांकन भरा है। उनका नामांकन वापस लेने के लिए बातचीत जारी है, दो दिन का समय लिया गया है ताकि दिवंगत सतनाम सिंह की पत्नी को सर्वसम्मति से पार्षद बनाकर श्रद्धांजलि दी जा सके।
विज्ञापन

इसी वार्ड से भूरी देवी के अलावा राजकुमार और राकेश ने भी नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशी भूरी देवी ने कहा कि पति के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनका लक्ष्य है। परिषद का कार्यकाल 20 जुलाई 2027 तक है, ऐसे में करीब सवा साल के शेष कार्यकाल देखते हुए सर्वसम्मति से चुनाव कराने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed