फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather will change again in the district from tonight, the temperature will fall

Fatehabad News: जिले में आज रात से फिर बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The weather will change again in the district from tonight, the temperature will fall
फतेहाबाद के थाना रोड पर छाई बादलवाही के दौरान गुजरते लोग। संवाद
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। पिछले कई दिनों से ठंड और कोहरे के कारण लोग हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद कर रहे थे। वीरवार को हुई हल्की फुहार और तेज हवा से कोहरे से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने से सूर्य नहीं निकले।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जनवरी की यह हल्की बारिश रबी की फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। गेहूं, चना और सरसों की फसल अब मिट्टी की नमी बनाए रख पाएगी, जिससे पौधों की धुलाई होगी और प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बेहतर होगी। सरसों की अगेती फसल, जो फूल और फलियों की अवस्था में है, के लिए यह नमी विशेष रूप से लाभकारी है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि यह प्राकृतिक सिंचाई का काम करती है, जिससे सिंचाई की लागत में कमी आएगी। ठंड और शुष्क मौसम के कारण रुक रही फसल की बढ़वार अब सामान्य हो सकेगी। हल्की बारिश से रबी फसलों में उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर होने की उम्मीद जताई गई है। किसानों ने इसे मौसम की देन और प्राकृतिक राहत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

धुंध और कोहरे का प्रभाव



जिले में वीरवार सुबह से ही धुंध कम हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन न होने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन के समय भी लोग ठंड से बचाव के कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं शीतलहर के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


:: जिले में शुक्रवार तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रह सकती है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट होगी।

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed