फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather in the district will remain variable for the next two days and there is a possibility of cloud cover

Fatehabad News: जिले में अगले दो दिन और मौसम रहेगा परिवर्तनशील बादलवाही के आसार

Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The weather in the district will remain variable for the next two days and there is a possibility of cloud cover
फतेहाबाद क्षेत्र में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मौसम के बदले मिजाज के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। यदि बादल छाए रहते हैं तो तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि मौसम में बदलाव की स्थिति में गेहूं की फसल पर तेला और चेपा जैसे कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। तापमान बढ़ने से सरसों की फसल पर विशेष प्रभाव की संभावना नहीं है, लेकिन गेहूं को नुकसान हो सकता है। किसानों को समय-समय पर सिंचाई करते रहना चाहिए और पोटाश जैसे उर्वरकों का छिड़काव करना चाहिए, जिससे फसल सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


जिले के किसान रामपाल, साधुराम और प्रहलाद ने बताया कि इस बार अब तक रबी की फसलें अच्छी स्थिति में हैं। उनका कहना है कि यदि अगले करीब 20 दिन मौसम सामान्य बना रहता है तो उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: मौसम 8 तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार रात से 7 मार्च के दौरान राज्य में कही-कहीं आंशिक बादलवाही के साथ हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed