{"_id":"68d18ddc66d1d7ba8d0696bc","slug":"the-vice-chairman-and-councilor-themselves-uprooted-their-sheds-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-140814-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वाइस चेयरमैन और पार्षद ने खुद उखाड़े अपने शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वाइस चेयरमैन और पार्षद ने खुद उखाड़े अपने शेड
Mon, 22 Sep 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
भूना। शहर में फैले अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका सोमवार को एक्शन मोड में नजर आई। पालिका टीम ने फतेहाबाद रोड, कुला रोड, टोहाना रोड, पुराना बाजार और नया बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हालांकि कई जगहों पर दुकानदारों और पालिका कर्मियों के बीच हल्का-फुल्का विरोध भी देखने को मिला। यहां वाइस चेयरमैन व पार्षद ने अपने शेड खुद उखाड़े।
अभियान की शुरुआत से पहले नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को नोटिस और मौखिक सूचना दी गई थी। इस कारण अधिकतर दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे से लोहे के शेड, बैनर और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ दुकानदारों ने जनप्रतिनिधियों की पहचान का धौंस दिखाते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते उनका सामान जब्त किया गया।
नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी और पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी ने इस अभियान में खुद भाग लेकर मिसाल पेश की। दोनों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे लगे लोहे के शेड खुद उखाड़ दिए, जिसे देखकर अन्य दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में लेखाकार रोहतास कुमार, कृष्ण कुमार छिंपा, भूप सिंह, रविंद्र कुमार, सोनू वर्मा, सुनील कुमार सरबटा सहित पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने सभी प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जाकर निरीक्षण किया और जहां भी अतिक्रमण मिला, वहीं मौके पर कार्रवाई की गई। पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और जो दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।