{"_id":"6934762cace3c85a8a0c1fcd","slug":"the-truck-collided-with-a-tree-while-trying-to-avoid-another-vehicle-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-144839-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दूसरे वाहन को बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दूसरे वाहन को बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक
Sun, 07 Dec 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव समैन के कन्हड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
समैन। नेशनल हाईवे-148बी पर गांव समैन और कन्हड़ी के बीच शुक्रवार रात 7 बजे के करीब गत्ते से भरा ट्रक नियंत्रण बिगड़ने के बाद सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक पंजाब के मानसा से गत्ता लेकर राजस्थान के सीकर की ओर जा रहा था।
ट्रक चालक गुरविंदर ने बताया कि सामने से तेज गति से आ रही एक बड़ी गाड़ी अचानक उनकी लेन में आ गई। उसे बचाने की कोशिश में उन्होंने ट्रक को सड़क की साइड में किया, जिससे ट्रक पेड़ से टकरा गया। गुरविंदर ने बताया कि हादसे में उन्हें केवल मामूली चोटें लगीं हैं पर ट्रक में नुकसान काफी हो गया।
-
पहले भी हो चुकी दुर्घटनाएं
नेशनल हाईवे 148बी पर पिछले दस दिनों में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें दो घटनाएं बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में हुई हैं।