फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team of village Thedi became the winner in the Kabaddi competition

Fatehabad News: कबड्डी प्रतियोगिता में गांव थेड़ी की टीम बनी विजेता

Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The team of village Thedi became the winner in the Kabaddi competition
फतेहाबाद। गांव थेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस् - फोटो : शहर के पर्यावरण पार्क में खेलते बच्चे।
फतेहाबाद। युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्राम पंचायत थेड़ी के सहयोग से नशा मुक्ति शिविर और सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में थेड़ी की टीम ने जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं खूनन की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सरपंच यादविन्दर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ युवा, नशा मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। नशा मुक्ति शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गिरीश व उनकी टीम ने सेवाएं दी और नशे से पीड़ित युवाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। शिविर में 17 ऐसे युवाओं की पहचान की गई जो कि नशाग्रस्त थे। कार्यक्रम में जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम के इंचार्ज सुंदर मुसाफिर ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने भाग लिया। ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जिले में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सर्कल कबड्डी के मुकाबले भी करवाए गए। इसमें विभिन्न गांवों से पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर ओंकार सिंह, भगवंत सिंह, जिगर जीत सिंह, विक्रम जीत सिंह, संदीप सिंह, जीवन प्रीत सिंह, गुरबाज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed