फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team of Thuiyan and Dhani Chhatriya stood second in Kho-Kho competition

Fatehabad News: खो-खो प्रतियोगिता में ठुइयां और ढाणी छतरियां की टीम रही द्वितीय

Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The team of Thuiyan and Dhani Chhatriya stood second in Kho-Kho competition
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितामें भाग लेते हुए महिला ​खिलाड़ीस्त्रोत सूचना विभाग
फतेहाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेहरू युवा केंद्र ने भोडिया खेड़ा के स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें हुई खो-खो (महिला) प्रतियोगिता में गांव ठुइयां की टीम प्रथम और ढाणी छतरिया की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन


वाॅलीबाल (पुरुष) में एम-एम ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल प्रथम और गांव किरढान की टीम द्वितीय रही। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में उज्ज्वल प्रथम, रविका द्वितीय, सकीना तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, संजय द्वितीय, रिशु कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में महक प्रथम, कार्तिक द्वितीय, सारिका तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में अरविंद प्रथम, पुनीत द्वितीय, संजय तृतीय रहे। मुख्य अतिथि रहे जिला खेल अधिकारी विष्णु दास ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक कर अपने जीवन में कम से कम एक खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed