फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Sunday market on Thana Road was bustling with clothing buyers

Fatehabad News: थाना रोड पर संडे बाजार कपड़ों के खरीदारों से रहा गुलजार

Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Sunday market on Thana Road was bustling with clothing buyers
फतेहाबाद के थाना रोड पर खरीददारी करते हुए लोग संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
फतेहाबाद। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शहर के थाना रोड पर लगने वाला संडे बाजार सुबह से ही गुलजार रहा। खासतौर पर महिलाएं ठंड से बचाव के कपड़े, स्वेटर, जैकेट, मफलर और जूते-चप्पल खरीदने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

संडे बाजार पिछले करीब दस वर्षों से नियमित रूप से लग रहा है और लोगों की पसंद बन चुका है। बाजार में विशेष रूप से सस्ते और अच्छे कपड़े मिलने के कारण खरीदारी को भीड़ लगी रहती है। रविवार को हर वर्ग के लोग बाजार में नजर आए। महिलाएं बच्चों के लिए ठंड से बचाव कपड़े चुनती रहीं, जबकि युवा ट्रेंडी जैकेट और हूडी की खरीदारी में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्टॉल संचालक रमेश ने बताया कि हर रविवार बाजार में भीड़ जुटती है और लोग दूर-दूर से सस्ते और अच्छे कपड़े खरीदने आते हैं। इस साल सर्दी जल्दी शुरू होने के कारण बिक्री पहले से बेहतर चल रही है। दूसरी तरफ संडे बाजार के कारण थाना रोड पर दिनभर ट्रैफिक भी धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed